07. विश्व : परिवहन एवं संचार


परिवहन
परिवहन समाज की आधरभूत आवश्यकताओं की संतुष्टि के लिए रचा गया एक संगठित सेवा उद्योग है।इसके अंतर्गत परिवहन मार्गों, गाड़ियों, मार्गों के रख-रखाव और लदान, उतराव तथा वितरण करने वाली संस्थाओं को सम्मलित किया जाता है। प्रत्येक देश ने प्रतिरक्षा उद्देश्यों के लिए विभिन्न प्रकार से परिवहन का विकास किया है व्यक्तियों व वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने की सेवा परिवहन कहलाती है
परिवहन जाल
किसी प्रदेश में विभिन्न स्थानों को परस्पर मार्गों द्वारा जोड़ने पर निर्मित प्रारूप को परिवहन जाल कहते है
परिवहन की विधाएँ
स्थल, जल, वायु और पाइपलाइन विश्व की प्रमुख परिवहन की विधाएँ है परिवहन साधन की किसी भी विधा की उपयोगिता निम्नलिखित तीन कारकों पर निर्भर करती है।
1. परिवहित की जाने वाली वस्तुओं एवं सेवाओं का प्रकार
2. परिवहन लागत
3. उपलब्ध परिवहन साधन
A. स्थल परिवहन
अधिकांश वस्तुओं एवं सेवाओं का अधिकांश संचलन स्थल पर होता है। आरंभिक दिनों में मानव स्वयं वाहक थे। बाद के वर्षों में पशुओं का उपयोग बोझा ढोने के लिए किया जाने लगा। पहिए के आविष्कार के साथ गाड़ियों और माल डिब्बों का पयोग महत्त्वपपूर्ण हो गया। परिवहन में क्रांति अठारहवीं शताब्दी में भाप के इजंन के आविष्कार के बाद आई।
भारत और चीन के सघन बसे जिलों में आज भी मानव कुली और मनुष्य द्वारा खींची जाने वाली गाड़ी से स्थल परिवहन होता है। बोझा ढोने वाले पशु व घोड़ों का प्रयोग पश्चिमी देशों में भारवाही पशुओं के रूप में किया जाता है। कुत्तों एवं रेंडियरों का प्रयोग उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और साइबेरिया के हिमाच्छादित मैदानों में स्लेज को खींचने के लिए किया जाता है। पर्वतीय प्रदेशों में खच्चरों को वरीयता दी जाती है जबकि मरुस्थलीय क्षेत्रों में ऊँटों का प्रयोग कारवाओं के संचालन में किया जाता है।
स्थल परिवहन के अंतर्गत पाइपलाइनों, राजमार्गों एवं रेलमार्गों को रखा जाता है। पाइप लाइन को छोड़कर शेष तीनों परिवहन विधाओं (स्थल, जल तथा वायु) का उपयोग यात्रियों तथा माल के परिवहन के लिए किया जाता है। पाइपलाइन का उपयोग जल, दूध,पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे द्रवीय पदार्थों के परिवहन हेतु किया जाता है।
1. सड़क मार्ग
कम दूरी एवं घर- घर तक सेवाएँ प्रदान करने में सड़क परिवहन सस्ता एवं तीव्रगामी साधन है। सड़क परिवहन में लचीलापन पाया जाता है तथा आर्थिक विकास में सड़क परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका है विश्व में सर्वाधिक सड़कों की लंबाई संयुक्त राज्य अमेरिका (33%) में है
यातायात प्रवाहः पिछले कुछ वर्षों में सड़कों पर यातायात में नाटकीय वृद्धि हुई है। जब सड़क तंत्र यातायात की जरूरतों के अनुरूप विकसित न हो पाए तो सड़कों पर संकुलन बढ़ जाता है। नगरों की सड़कों पर दीर्घकालीन संकुलता पाई जाती है। यातायात के शीर्ष (उच्च बिंदु) और गर्त (निम्न¯बिंदु) सड़कों पर दिन के विशेष समय पर देखे जा सकते हैं विश्व के अधिकांश नगर सड़कों पर पाई जाने वाली यातायात संकुलता की समस्या का सामना कर रहे हैं। जिससे ट्रैफिक जाम की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। नगरों में बढ़ती यातायात संकुलता की समस्या को हल करने के लिए निम्नलिखित उपायों पर अमल करना आवश्यक है :
1. नगरीय क्षेत्रों में उच्चतर पार्किंग शुल्क लगाया जाए।
2. सामूहिक शीघ्र संचरण व्यवस्था लागू की जाए।
3. सार्वजनिक बस सेवाओं में सुधार कर सड़क यातायात के द्रुतगामी मार्गों का आवश्यकतानुसार निर्माण किया जाए।
महामार्ग - महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती हैं इनका निर्माण अबाधित रूप से यातायात के आवागमन के लिए किया जाता है यातायात के अबाधित प्रवाह के लिए अलग-अलग यातायात लेन, पुलों, फ्रलाईओवरों और दोहरे वाहन मार्गों से युक्त ये 80 मीटर चौड़ी सड़कें होती हैं। विकसित देशों में प्रत्येक नगर और पत्तन नगर महामार्गों द्वारा जुड़े हुए हैं। महामार्गों का सर्वाधिक घनत्व अमेरिका(0.65 कि.मी. प्रतिवर्ग कि.मी.) में है ट्रांस-कनाडियन महामार्ग व अलास्का राजमार्ग अमेरिका के सर्वाधिक प्रसिद्ध महामार्ग है ट्रांस-कनाडियन महामार्ग वैंकूवर को सेंटजॉन से जोड़ता है जबकि अलास्का राजमार्ग एडमंटन (कनाडा) को एंकॉरेज (अलास्का) से जोड़ता है।
सीमावर्ती सड़कें - सीमावर्ती सड़कें सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रमुख नगरों से जोड़ने तथा प्रतिरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई जाती है इन सडकों का निर्माण विश्व के सभी देशों के सीमावर्ती गाँवों तथा सैन्य शिविरों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए किया जाता है
2. रेल मार्ग
रेल मार्ग लंबी दूरी तक स्थूल वस्तुओं और यात्रियों की स्थल परिवहन की विद्या है प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग का निर्माण वर्ष 825 में उत्तरी इंग्लैण्ड के स्टॉकटन व डार्लिंग्टन नामक स्थानों के मध्य प्रारम्भ हुआ। रेल की पटारियों के बीच की दूरी को गेज कहते हैं। गेज के आधार पर रेलमार्ग चार प्रकार के होते हैं-
1. बड़ी लाइन-इस प्रकार के रेलमार्ग में पटरियों के बीच की चौड़ाई 1.5 मीटर से अधिक होती है।
2. मानक लाइन -इस प्रकार के रेलमार्ग में दोनों पटरियों के बीच की दूरी .44 मीटर होती है।
3. मीटर लाइन -इस प्रकार के रेलमार्ग में दोनों पटरियों के बीच की दूरी एक मीटर होती है।
4. छोटी लाइन-इस प्रकार के रेलपथ में पटरियों के बीच की चौड़ाई एक मीटर से कम (सामान्यतः: 0.67 मीटर) होती है।
मानक लाइन का उपयोग ब्रिटेन में किया जाता है।
विश्व का सघनतम रेल तंत्र यूरोप में पाया जाता है। इंग्लैंड में स्थित यूरो टनल ग्रुप द्वारा प्रचालित सुरंग मार्ग लंदन को पेरिस से जोड़ता है।
विश्व में सर्वाधिक विस्तृत रेलमार्ग तंत्र उत्तरी अमेरिका में महाद्वीप में पाया जाता है
इंग्लैंड में स्थित यूरो टनल ग्रुप द्वारा प्रचालित सुरंग मार्ग लंदन को पेरिस से जोड़ता है।
अफ्रीका महाद्वीप में रेलमार्गों का विकास कम हुआ हैं बेंगुएला रेलमार्ग अंगोला से कटंगा-जांबिया ताँबे की पेटी से होकर जाता है तंजानिया रेलमार्ग जांबिया ताम्र पेटी से दार-ए-सलाम तक जाता है
दक्षिणी अफ्रीका में केपटाउन से प्रिटोरिया के मध्य ब्लू ट्रेन चलती है
पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग
पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पुरे महाद्वीप से गुजरता हुआ इसके दोनो छोरो को जोड़ता है पार महाद्वीपीय रेलमार्गों का निर्माण आर्थिक और राजनीतिक कारणों से की जाने वाली लंबी यात्राओं की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाता है
(i) पार-साइबेरियन रेलमार्ग
यह रूस का प्रमुख रेलमार्ग है जो सेंट पीटर्सबर्ग को व्लाडिवोस्टक से जोड़ता है यह एशिया का सबसे महत्त्वपूर्ण और विश्व का सर्वाधिक लम्बा (9,322 कि.मी.) दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग है। पार साइबेरियन रेलमार्ग एशियाई प्रदेशों को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से जोड़ता है यह रेलमार्ग यूराल पर्वत, ओब और येनीसी नदियों से गुजरता है। इस रेलमार्ग पर चीता एक महत्त्वपूर्ण कृषि केंद्र और इरकुस्टस्क एक फर केंद्र है।
(ii) पार-कैनेडियन रेलमार्ग
यह कनाडा का महत्वपूर्ण रेलमार्ग है इसका निर्माण 1886 में पश्चिमी तट पर स्थित ब्रिटिश कोलंबिया राज्य को कनाडा में मिलाने के लिए किया गया इसकी लम्बाई 7,050 है यह रेलमार्ग हैलिपैक्स को वैंकूवर से जोड़ता है पार-कैनेडियन रेलमार्ग क्यूबेक-माँट्रियाल औद्योगिक प्रदेश को प्रेयरी प्रदेश की गेहूँ मेखला और उत्तर में शंकुधारी वन प्रदेश से जोड़ता है  यह लाइन कनाडा की आर्थिक धमनी है।
(iii) संघ और प्रशांत रेलमार्ग
यह रेलमार्ग उत्तरी अमेरिका का रेलमार्ग है जो अटलांटिक तट पर स्थित न्यूयार्क को प्रशांत तट पर स्थित सान फ़्रांसिस्को से जोड़ती है। इस मार्ग इस रेलमार्ग की लम्बाई 3528 किमी. है
(iv)आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग
ह ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग है जिसमें अलग-अलग गेज है
यह रेलमार्ग पश्चिमी तट पर स्थित पर्थ को पूर्वी तट पर स्थित सिडनी से मिलाते हुए महाद्वीप के दक्षिणी भाग के आर-पार पश्चिम से पूर्व को जाता है यह रेल मार्ग आस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण खानो वाले नगर (कालगुर्ली और कुलगार्डी ) से होकर गुजरता है
(v) ओरिएंट एक्सप्रेस
यह यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग है जो यूरोप के छःदेशों के नगरों से गुजरता है और इस्तांबूल से प्रारंभ होकर पेरिस तक जाता है इस एक्सप्रेस लाइन द्वारा लंदन से इस्तांबूल तक लगने वाला यात्रा का समय समुद्री मार्ग से लगने वाले 10 दिनों की तुलना में मात्रा 96 घंटे रह गया है।
B. जल परिवहन
जल परिवहन में परिवहन मार्ग निर्माण नहीं करना पड़ता है इस कारण जल परिवहन में परिवहन मार्ग निर्माण तथा रखरखाव पर कोई खर्चा नहीं होता है जल परिवहन में ऊर्जा लागत अन्य परिवहनो की तुलना में कम होती है जल परिवहन द्वारा सस्ते व भारी पदार्थों का परिवहन आसानी से किया जा सकता है जल परिवहन अन्य परिवहन प्रारुपो की तुलना में सस्ता व शुलभ साधन है क्योंकि जल का घर्षण स्थल की अपेक्षा बहुत कम होता है। नौकाएं, स्टीमर व जलयान जल परिवहन के प्रमुख साधन है जल परिवहन को समुद्री मार्गों और आंतरिक जल मार्गों में विभक्त किया जाता है।
समुद्री मार्ग
महासागरीय भाग सभी दिशाओं में मुड़ सकने वाले ऐसे महामार्ग प्रदान करते हैं जिनके रखरखाव के लिए किसी प्रकार का कोई व्यय नहीं करना पड़ता है। समुद्री परिवहन के लाभ निम्नलिखित हैं
1. सामुद्रिक जलमार्ग द्वारा लम्बी दूरियों तक माल बहुत सस्ते भाड़े में लाया जा सकता है, क्योंकि महासागर प्राकृतिक राजमार्ग हैं; अत: इन्हें बनाने या रखरखाव पर किसी प्रकार का व्यय नहीं होता है
2. समुद्री मार्ग सभी दिशाओं में गये हैं, अतएव आवश्यकतानुसार जहाज किसी भी दिशा में जा सकते हैं क्योंकि विश्व के सभी महासागर एक-दूसरे से मिले हैं, जबकि स्थल भाग एक-दूसरे से अलग हैं।
3. समुद्र सभी देशों के लिए खुला रहता है जिससे प्रत्येक देश के जहाज समुद्र का स्वतन्त्रतापूर्वक उपयोग कर सकते हैं।
4.शीघ्र खराब होने वाले पदार्थों के लिए प्रशीतन कोष्ठक, टैंकरों तथा विशेषीकृत जलयानों के विकास ने सागरीय परिवहन को अधिक उपयोगी बना दिया है।
5.जलयानों में कंटेनरों के उपयोग ने विश्व के प्रमुख बन्दरगाहों पर नौभार निपटान को सुगम बना दिया है।
महत्त्वपूर्ण समुद्री मार्ग
1. उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग - 
यह मार्ग औद्योगिक दृष्टि से विकसित विश्व के दो प्रदेशों उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को मिलाता है। विश्व का एक चौथाई विदेशी व्यापार इस मार्ग द्वारा होता है। इसलिए यह विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग है इसे ‘वृहद् ट्रंक मार्ग’ भी कहा जाता है।
2. भूमध्यसागर-हिन्द महासागरीय समुद्री मार्ग - व्यापारिक दृष्टि से उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग के बाद यह विश्व का दूसरा महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। यह समुद्री मार्ग प्राचीन विश्व के हृदय स्थल कहे जाने वाले क्षेत्रों से गुजरता है यह जलमार्ग संसार के सबसे बड़े स्थल भाग व सर्वाधिक जनसंख्या की सेवा करता है यह व्यापारिक समुद्री मार्ग औद्योगिक पश्चिमी यूरोप को पश्चिमी अफ्रीका, दक्षिण-अफ्रीका, दक्षिणी-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया तथा न्यूजीलैण्ड से जोड़ता है। पोर्ट सईद, अदन, मुम्बई , कोलम्बो तथा सिंगापुर इस समुद्री मार्ग के महत्त्वपूर्ण पत्तन हैं। उत्तमाशा अन्तरीप से होकर जाने वाले प्रारम्भिक मार्ग की तुलना में स्वेज नहर के निर्माण से इस सागरीय मार्ग पर परिवहन दूरी (6400 किमी.) तथा परिवहन समय में उल्लेखनीय कमी आई है।
3. उत्तमाशा अंतरीप समुद्री मार्ग – यह सागरीय मार्ग पश्चिमी यूरोप व पश्चिमी अफ्रीकी देशों को दक्षिणी अमेरिका के ब्राजील, अर्जेन्टीना व उरुग्वे नामक देशों से जोड़ता है। यह जल मार्ग स्वेज नहर का वैकल्पिक मार्ग है इस मार्ग पर यातायात उत्तरी अटलांटिक मार्ग की तुलना में दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के सीमित विकास और कम जनसंख्या के कारण बहुत कम है।
4. उत्तरी प्रशांत समुद्री मार्ग - यह समुद्री मार्ग उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट पर स्थित पत्तनों वैंकूवर, सीएटल, पोर्टलैंड, सान-फ़्रांसिस्को को एशिया के पत्तनों याकोहामा, कोबे, शंघाई, हांग-कांग, मनीला और सिंगापुर से जोड़ता है
5. दक्षिणी प्रशान्त समुद्री मार्ग - यह सागरीय मार्ग पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका को पनामा नहर से होते हुए प्रशान्त महासागर में बिखरे द्वीपों, दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों तथा ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैण्ड से जोड़ता है। इस मार्ग का प्रयोग हांगकांग, फिलीपींस और इंडोनेशिया पहुँचने के लिए किया जाता है। होनोलूलू इस मार्ग पर महत्त्वपूर्ण पत्तन है।
तटीय नौ परिवहन
तटवर्ती नौ परिवहन लंबी तटरेखा वाले देश जैसे संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और भारत के लिए एक परिवहन का सुगम साधन है यूरोप में शेनगेन देशों की स्थिति तटीय नौ परिवहन की दृष्टि से उपयुक्त है, जो एक सदस्य देश के तट को दूसरे सदस्य देश के तट से जोड़ता है। यदि तटवर्ती नौ परिवहन का भली प्रकार से विकास किया जाए तो इसके द्वारा स्थलमार्गों पर होने वाली यातायात भीड़ को कम किया जा सकता है।
नौ परिवहन नहरें
स्वेज नहर

स्वेज नहर विश्व की सबसे बड़ी जहाजी नहर है जो स्वेज के स्थलडमरूमध्य को काटकर बनायी गयी है। यह भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ती है। स्वेज नहर का निर्माण 1869 में पोर्ट सईद एवं पोर्ट स्वेज मध्य किया गया ।956 के बाद से इस नहर पर मिस्र का अधिकार है। इस नहर के निर्माण से लिवरपूल एवं कोलंबो के बीच की दूरी उत्तमाशा अंतरीप मार्ग की तुलना में 1600 किलोमीटर कम हो गयी जिससे समय एवं धन की बचत होती है और यह यूरोप को हिंद महासागर में एक नवीन प्रवेश मार्ग प्रदान करती है
स्वेज नहर की लंबाई 162 किमी, चौड़ाई 60 मीटर व गहराई 10 मीटर है स्वेज नाहर का तल सागरीय तल के बराबर है अतः स्वेज नहर में जल बंधक नहीं है
स्वेज नहर में जलयानों के आवागमन के लिए अधिक यात्री कर व माल कर अदा करना पड़ता है। इसलिए जिन जलयानों को समय की देरी महत्त्वपूर्ण नहीं होती है, वे जलयान स्वेज नहर का मार्ग न अपनाकर सस्ते उत्तमाशा अंतरीप मार्ग का से होकर आवागमन करते हैं। स्वेज नहर के साथ-साथ एक रेलमार्ग स्वेज से इस्लामिया नगर तक तथा एक रेलमार्ग स्वेज से अलकंटारा तक जाता है। इस्लामिया वाला रेलमार्ग काहिरा की ओर तथा अलकंटारा वाला रेलमार्ग एशिया की ओर चला जाता है। इसके अतिरिक्त नील नदी से एक ताजे पानी की नौगम्य नहर इस्लामिया से होती हुई पोर्ट सईद तथा इस्लामिया से स्वेज तक जाती है, जिससे इस्लामिया, पोर्ट सईद तथा स्वेज को ताजे पानी की आपूर्ति की जाती है।
पनामा नहर
पनामा नहर अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर जोड़ती है
इसका निर्माण पनामा जलडमरूमध्य के आर-पार पनामा नगर एवं कोलोन के बीच सान् 1914 में संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा किया गया इस नाहर के दोनों ओर के 8 कि.मी. क्षेत्र को स० रा० अमेरिका द्वारा खरीद कर इसे नहर मंडल नाम दिया गया है पनामा नहर की लंबाई 72 किमी, चौड़ाई 90 मीटर व गहराई 12 मीटर है पनामा नहर में कुल छः जलबंधक है
पनामा नहर के निर्माण से न्यूयॉर्क से सैन फ्रांसिस्को के बीच की दूरी 13000 किमि कम हो गयी जिसके कारण धन एवं समय की बचत होती है
आंतरिक जलमार्ग
स्थलीय भागों में नदियों, नहरों, झीलों तथा तटीय क्षेत्रों में होने वाले जल परिवहन मार्गों को आंतरिक जलमार्ग कहते हैं। आंतरिक जलमार्गों में यात्रियों तथा माल परिवहन हेतु नावें तथा स्टीमर का उपयोग किया जाता है आंतरिक जलमार्ग उन स्थानों पर परिवहन का प्रमुख साधन है जहाँ नदी चौड़ी, गहरी एवं गाद से मुक्त है। आंतरिक जल मार्गों का विकास नहरों की नौगम्यता, चौड़ाई और गहराई, जल प्रवाह की निरंतरता तथा उपयोग में लाई जाने वाली परिवहन प्रौद्योगिकी पर निर्भर करता है। सघन वनों से युक्त क्षेत्रों में अयस्क इत्यादि का आंतरिक जल मार्गों द्वारा परिवहन किया जा सकता है। वर्तमान में रेलमार्गों के साथ प्रतिद्वंदिता, सिंचाई कार्यों में जल के उपयोग एवं अत्यंत खराब रख-रखाव के कारण नदी मार्ग से होने वाला जल परिवहन अपनी महत्ता खो चुका है।
विश्व के आंतरिक जलमार्ग
1. राइन जलमार्ग
राइन नदी जर्मनी और नीदरलैंड से होकर प्रवाहित होती है। राइन नदी नीदरलैंड में रोटरर्डम बंदरगाह हाने से लेकर स्विट्जरलैण्ड-जर्मनी की सीमा पर स्थित बेसल तक यह 700 कि.मी. लंबाई तक नौकायन योग्य हैं। लेकिन सामुद्रिक पोत केवल रॉटरडम से 'कोलोन नगर (लगभग 230 किमी. की) तक ही पहुँच पाते हैं। कोलोन राइन नदी पर स्थित सबसे बड़ा महानगर है। यह जलमार्ग विश्व का अत्यध्कि प्रयोग में लाया जाने वाला जलमार्ग है। यह जलमार्ग स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम तथा नीदरलैण्ड के औद्योगिक क्षेत्रों को अटलांटिक सागरीय मार्ग से जोड़ता है। राइन जलमार्ग एक संपन्न कोयला क्षेत्र तथा विकसित विनिर्माण क्षेत्र से होकर गुजरता है
2. डेन्यूब जलमार्ग -
यह आंतरिक जलमार्ग पूर्वी यूरोपीय भाग को अपनी सेवाएँ प्रदान करता है। डेन्यूब नदी ब्लैक फोरेस्ट पर्वतों से निकलकर हंगरी, ऑस्ट्रिया, पूर्व यूगोसलाविया, रोमानिया तथा बुल्गारिया देशों में प्रवाहित होती हुई कालासागर में गिर जाती है। यह टारना से विरिन तक नौकायन योग्य है। गेहूँ, मक्का, इमारती लकड़ी तथा मशीनरी इस जलमार्ग से होकर निर्यात की जाने वाली प्रमुख वस्तुएँ हैं।
3. वोल्गा जलमार्ग -
वोल्गा जलमार्ग रूस का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण जलमार्ग है। वोल्गा नदी का 11200 किमी. लम्बा जलमार्ग नौकायन योग्य है। वोल्गा-मास्को नहर इसको मास्को प्रदेश से तथा वोल्गा-डोन नहर काला सागर से जोड़ती है।
4. वृहद्‌ झीलें-सेंट लारेंस समुद्री मार्ग-
उत्तरी अमेरिका के उत्तरी भाग में स्थित चार वृहद्‌ झीलें- सुपीरियर, ह्यूरोन, इरी तथा ओंटारियो सू नहर
तथा वेलेण्ड नहर के द्वारा परस्पर जुड़कर आंतरिक जलमार्ग की सुविधा प्रदान करते हैं। सेंट लारेन्स नदी की एश्चुअरी वृहद्‌ झीलों के साथ मिलकर एक वाणिज्यिक आन्तरिक जलमार्ग का निर्माण करती हैं। सेंट लारेन्स जलमार्ग का विस्तार ओंटारियो झील से लेकर अटलांटिक महासागर तक है। यह जलमार्ग मॉन्ट्रियल को क्यूबेक नगर से जोड़ता है। इस मार्ग पर स्थित मुख्य पत्तन डुलुथ और बफेलो आधुनिक समुद्री पत्तन है।
5. मिसीसिपी जलमार्ग-
मिसीसिपी-ओहियो जलमार्ग संयुक्त राज्य अमेरिका के आन्तरिक भागों को मैक्सिको की खाड़ी से जोड़ता है। मैक्सिको की खाड़ी के शीर्ष पर स्थित मिसीसिपी नदी के मुहाने पर अवस्थित न्यू ऑर्लियन्स बन्दरगाह से मिसीसिपी-मिसौरी नदी के संगम पर स्थित सेण्ट लुइस नगर तक आन्तरिक जल परिवहन की सुविधा है।

वायु परिवहन
वायु परिवहन परिवहन का सबसे तीव्र साधन है 
तीव्रगामी होने के कारण वायु परिवहन द्वारा लंबी दूरी की यात्रा को कम समय में पूरा किया जा सकता है 
वायु परिवहन द्वारा हल्की, कीमती तथा शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं का परिवहन किया जाता 
पहाङी व दुर्गम क्षेत्रों में भूस्खलन व हिमपात के समय प्रायः मार्ग अवरुद्ध हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में वायु परिवहन ही परिवहन का एकमात्र विकल्प है
प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, युद्ध आदि के समय राहत कार्यों के लिए वायु परिवहन प्रभावी साधन है
वायु परिवहन सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है 
वायुयानों के निर्माण तथा उनकी कार्य प्रणाली के लिए अत्यंत विकसित सुविधओं जैसे- विमानशाला,
भूमि पर उतारने, ईंधन तथा रख-रखाव की सुविधओं की आवश्यकता होती है। हवाई पत्तनों का निर्माण भी अत्यधिक खर्चीला है इसलिए वायु परिवहन एक महंगा साधन है 
अन्तर्महाद्वीपीय वायुमार्ग
उत्तरी गोलार्द्ध में अन्तर-महाद्वीपीय वायु मार्गों की एक सुस्पष्ट पट्टी पूर्व से पश्चिम दिशा में विस्तृत है। संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व में वायु मार्गों का सर्वाधिक सघन जाल रखता है। विश्व के कुल वायु मार्गों में से 60 प्रतिशत भाग का प्रयोग अकेला संयुक्त राज्य अमेरिका करता है। न्यूयॉर्क, बोस्टन, शिकागो, फोर्टवर्थ, सिएटल, सैनफ्रांसिस्को तथा लॉस एन्जिल्स इस देश के महत्त्वपूर्ण हवाई अड्डे हैं। इसके अतिरिक्त पश्चिमी यूरोप तथा दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों में भी वायुमार्गों का सघन तन्‍त्र मिलता है। पश्चिमी यूरोप के देशों-ग्रेट ब्रिटेन, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, डेनमार्क, स्वीडन तथा नीदरलैण्ड में भी वायु मार्गों का सघन तन्त्र मिलता है। दक्षिणी-पूर्वी एशिया में कोलकाता (भारत), ढाका (बांग्लादेश), बैंकॉक (थाईलैण्ड) , क्वालालम्पुर (मलेशिया) , सिंगापुर (सिंगापुर) , जकार्ता (इण्डोनेशिया) तथा मनीला (फिलीपीन्स) वायु मार्गों के प्रमुख नोडीय बिन्दु हैं।
अफ्रीका महाद्वीप, दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप तथा एशियाई रूस के अधिकांश भागों में वायु परिवहन सेवाओं का अभाव है। विश्व में दक्षिणी गोलार्द्ध के 10 से 35 डिग्री अक्षांशों के मध्य सीमित स्थलखण्डों , विरल जनसंख्या तथा निम्न स्तरीय आर्थिक विकास के कारण सीमित स्तर पर वायुसेवाओं की उपलब्धता मिलती है।
पाइपलाइन परिवहन -
पाइप लाइनें परिवहन के नवीनतम साधन हैं। पाइपलाइनों का सर्वप्रमुख उपयोग जल, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस जैसे तरल व गैसीय पदार्थों के अबाधित परिवहन के लिए किया जाता है। पाइपलाइनों का प्रयोग तरलीकृत कोयले के परिवहन के लिए भी किया जाता है। न्यूजीलैण्ड में दूध की फार्मों से फैक्टरियों तक आपूर्ति पाइपलाइनों के द्वारा की जाती है। संयुक्त राज्य अमेरिका के तेल उत्पादक क्षेत्रों से उपभोग क्षेत्रों के मध्य पाइप लाइनों का सघन जाल मिलता है। इनमें सबसे प्रसिद्ध पाइप लाइन 'बिग इंच ' है जो मैक्सिको की खाड़ी से तटीय कुओं से प्राप्त तेल को उत्तरी-पूर्वी राज्यों राज्यों में तेल ले जाती है।यूरोप,रूस, पश्चिमी एशिया तथा भारत में पाइपलाइनों का उपयोग तेल कुओं से तेल को तेलशशोधनशालाओं तक तथा तेलशोधनशालाओं से बन्दरगाहों व घरेलू बाजारों तक परिवहन हेतु किया जाता है।
पाइप लाइन परिवहन की विशेषताएँ
1. पाइप लाइन तरल एवं गैस पदार्थों के परिवहन का सर्वाधिक सुगम व सस्ता माध्यम है।
2. पाइप लाइनों को असमतल क्षेत्रों तथा जल के अन्दर भी बिछाया जा सकता है।
3. पाइप लाइप परिवहन के संचालन तथा रख-रखाव में अन्य परिवहन साधनों की तुलना में कम व्यय होता है।
4. पाइप लाइन परिवहन में ऊर्जा का उपयोग न्यूनतम होता है।
5. पाइप लाइन के एक बार निर्माण के बाद इसकी परिवहन क्षमता कम या अधिक नहीं की जा सकती।
6. न्यूजीलैण्ड में दूध की फार्मों से फैक्टरियों तक आपूर्ति पाइपलाइनों के द्वारा की जाती है।
7. पाइपलाइनों का उपयोग तेल कुओं से तेल को तेलशशोधनशालाओं तक तथा तेलशोधनशालाओं से बन्दरगाहों व घरेलू बाजारों तक परिवहन हेतु किया जाता है।
संचार
दो या दो से अधिक व्यक्तियो के बीच सूचनाओं का आदान प्रदान संचार कहलाता है
संचार मानव जीवन के लिए अत्यावश्यक है। संचार का सबसे पुराना तरीका टेलीग्राफ था। टेलीग्रापफ पश्चिम में अमेरिका के उपनिवेशवाद का साधन बना। 1876 में अलेक्जेन्डर ग्राह्म बेल ने टेलीफोन की खोज की जिससे मनुष्य की आवाज का एक स्थान से दूसरे स्थान तक प्रसारण सम्भव हो सका। वास्तव में टेलीफोन अमेरिका के नगरीकरण का एक क्रांतिक कारक बना। वर्तमान समय में टेलीफोन सर्वाधिक लोगों द्वारा प्रयुक्त की जाने वाली विधा है। विश्व के विकासशील देशों में उपग्रह के माध्यम से संचालित सेलफोन का प्रयोग ग्रामीण क्षेत्रों में परस्पर सम्पर्क का सबसे बड़ा साधन बन गया है। वर्तमान में तीव्र प्रतिस्पर्दा के कारण टेलीफोन कम्पनियाँ ताँबे के तारों, के स्थान पर तन्तु प्रकाशिकी लाइनों (ऑप्टिकल तारों) का उपयोग करना प्रारम्भ कर दिया है। ऐसा करने से बड़े स्तर पर आंकड़ों का तीव्र, सुरक्षित तथा दोषरहित सम्प्रेषण सम्भव हो गया है। वर्ष 990 के दशक में सूचनाओं के अंकीकरण व दूरसंचार को कम्प्यूटर के साथ जोड़ दिया गया जिसके परिणामस्वरूप जिस समन्वित नेटवर्क का निर्माण हुआ उसे इण्टरनेट कहा गया है।
उपग्रह संचार
पृथ्वी की कक्षा में कृत्रिम उपग्रहो के सफलतापूर्वक प्रक्षेण के पश्चात उपग्रहों के माध्यम से होने वाले संचार ने संचार तकनीकी के क्षेत्र में नवीन युग का आरंभ किया है उपग्रह संचार प्रणाली ने विश्व के विभिन्न क्षेत्रों को एक दूसरे के निकट ला दिया तथा पृथ्वी के वे स्थान जहां पहुंचना असंभव था उन स्थानों को संचार प्रणाली से जोड़ दिया। उपग्रह संचार का उपयोग दूरदर्शन संचालन, मौसम का पूर्वानुमान लगाने, प्राकृतिक आपदाओं जानकारी, सीमा क्षेत्रों की चौकसी आदि में किया जाता है इस तकनीक के प्रयोग द्वारा दूरी के संदर्भ में संचार में लगने वाले इकाई मूल्य एवं समय में होने वाली वृद्धि को नियंत्रित कर लिया गया है।
19 अप्रैल 1979 को आर्यभट्ट का, 1979 में भास्कर-1 का तथा 1980 में रोहिणी का प्रक्षेपण हुआ। 18 जून 1981 को एप्पल (एरियन पैसेंजर पे लोड एक्सपेरीमेंट) का प्रक्षेपण एरियन रॉकेट के द्वारा हुआ। भास्कर, चैलेंजर तथा इंसेट 1-बी ने, लंबी दूरी के संचार दूरदर्शन तथा रेडियो को अत्यधिक प्रभावी बना दिया है। आज दूरदर्शन के माध्यम से मौसम की भविष्यवाणी एक वरदान बन गई है। संचार उपग्रहों का उपयोग वर्तमान में टेलीविजन, टेलीफोन, रेडियो, इण्टरनेट तथा सैन्य उपकरणों के संचालन में किया जाता है।
उपग्रह एवं मानव जीवन
उपग्रहों ने मानव जीवन को अनेक प्रकार से प्रभावित किया है। हममें से अधिकांश व्यक्ति सेलफोन का प्रयोग मित्रों से वार्तालाप करने, उन्हें एस एम एस भेजने तथा केबिल टेलीविजन पर लोकप्रिय कार्यक्रमों को देखने के लिए करते हैं तथा ऐसा करते समय हम उपग्रह संचार सेवा का उपयोग करते हैं। उपग्रह संचार तकनीक के माध्यम से दूरी के संदर्भ में यह उल्लेखनीय है कि इस तकनीक से 500 किमी. की दूरी तक तथा 5000 किमी. दूरी तक होने वाले संचार का लागत मूल्य समान आता है।
साइबर स्पेस-इंटरनेट
बिना शारीरिक संचलन के कंप्यूटरों पर सूचनाओं के आदान प्रदान की विद्युत अंकीय दुनिया साइबर स्पेस या इंटरनेट कहलाती है इसे इंटरनेट के नाम से भी जाना जाता है। साइबर स्पेस हर जगह विद्यमान है। यह आधुनिक संचार प्रणाली है जिसने वैश्विक ग्राम की संकल्पना को साकार किया है साइबर स्पेस वर्ल्ड वाइड वेबसाइट (www) जैसे इंटरनेट द्वारा आवृत है साइबर स्पेस द्वारा लोगों के सामाजिक व आर्थिक कार्यो में ई-मेल,ई- वाणिज्य, ई-शिक्षा व ई-प्रशासन के माध्यम से विस्तार हो रहा है सूचना प्रेषण की इस तकनीकी ने समय और दूरी की सीमाओं को लांघकर लोगों में सूचना संप्रेषण किया है



  1. विश्व में मानक रेल लाइन का उपयोग कहां किया जाता है ?
    ब्रिटेन में
  2. विश्व की प्रथम रेलगाड़ी कब और कहां चली ?
    1825 में इंग्लैण्ड में स्टॉकटन व डार्लिंग्टन के बीच
  3. विश्व का सघनतम रेल तंत्र किस महाद्वीप में पाया जाता है ?
    यूरोप में
  4. रूस का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण नदीय आतंरिक जलमार्ग कौनसा है।
    वोल्गा जलमार्ग
    1. विश्व में सर्वाधिक विस्तृत रेलमार्ग तंत्र किस महाद्वीप में है ?
      उत्तरी अमेरिका में
    2. दक्षिणी अफ्रीका में केपटाउन से प्रिटोरिया के मध्य कौन सी ट्रेन चलती है ?
      ब्लू ट्रेन
    3. विश्व में सर्वाधिक सड़कों की लंबाई किस देश में है ?
      संयुक्त राज्य अमेरिका में
    4. अलास्का महामार्ग किन नगरों को आपस में जोड़ता है?
      अलास्का महामार्ग कनाडा के एडमान्टन नगर को अलास्का के ऐकोरेज नगर से जोड़ता है।
    5. यूरो टनल रेल मार्ग किन नगरों को जोड़ता है ?
      लंदन (इंग्लैंड) को पेरिस (फ्रांस) से
    6. छोटी दूरियों के लिए रेल परिवहन की अपेक्षा आर्थिक दृष्टि से कौन-सा साधन लाभदायक रहता है?
      सड़क परिवहन।
      1. रोटरर्डम को  बेसल से जोड़ने वाला यूरोप का आतंरिक जल मार्ग कौनसा है 
        राईन नदी जलमार्ग
      2. ओरिएंट एक्सप्रेस रेल मार्ग किन नगरों को जोड़ता है
        पेरिस को इस्तांबुल से
      3. वोल्गो जलमार्ग किस देश में स्थित है इसकी लम्बाई कितनी है ?
        वोल्गो जलमार्ग रूस में है इसकी लम्बाई 11200 किमी. है 
      4. विश्व का सर्वाधिक लम्बा रेलमार्ग कौनसा है इसके दोनों  छोरों पर कौनसे नगर स्थित  है ?
        पार (ट्रांस) - साइबेरियन रेलमार्ग।यह रेलमार्ग  सेंट पीटर्सबर्ग को व्लाडिवोस्टक से जोड़ता है
      5. संयुक्त राज्य अमेरिका में मैक्सिकों की खाड़ी में स्थित तेल क्षेत्रों को संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी -पूर्वी राज्यों से जोड़ने वाली पाइप लाइन का नाम बताइए।
        'बिग इंच '
      6. आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क अंतिम सिरे की स्टेशनों नाम लिखिए 
        सिडनी व पर्थ 
      7. विश्व की सबसे लंबी सड़क कौन सी है
        पैन-अमेरिकन महामार्ग (अलास्का के उत्तर पश्चिमी भाग को ब्रासीलिया से जोड़ती है)
      8. विश्व का व्यस्ततम समुद्री मार्ग कौन सा है? 
        उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग या वृहद ट्रंक मार्ग
      9. आप  न्यूयार्क से सेनफ़्रांसिस्को की यात्रा हेतु किस रेल मार्ग का चुनाव करेंगे 
         संघ और प्रशांत रेलमार्ग
      10. संसार के किन प्रदेशों  में कुत्तों एवं रेडियर को भारवाहक के रूप में प्रयोग किया जाता है ?  
        उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और साइबेरिया के हिमाच्छादित मैदानों में
      11. एशियाई प्रदेशों को पश्चिमी यूरोपीय बाजारों से कौन सा रेलमार्ग जोड़ता है ?
        पार साइबेरियन रेलमार्ग
      12. पार-कैनेडियन रेलमार्ग के अंतिम सिरों के स्टेशनों के नाम बताओ 
        पार-कैनेडियनरेलमार्ग हैलिपैक्स को वैंकूवर से जोड़ता है 
      13. प्राकृतिक आपदाओं में शीघ्र राहत हेतु किस परिवहन के मार्ग का उपयोग किया जाता है ?
        वायु परिवहन
      14. पनामा नहर विश्व के किन दो  महासागरों  को  जोड़ती है ?
        पनामा नहर अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर जोड़ती है
      15. पनामा नहर के दोनों सिरों पर स्थित बंदरगाहों के नाम लिखो।
        कोलोन (अटलांटिक महासागर तट पर) एवं पनामा (प्रशांत महासागर तट पर)।
      16. स्वेज नहर के दोनों सिरों पर स्थित बंदरगाहों के नाम लिखो।
        पोर्ट स्वेज एवं पोर्ट सईद
      17. स्वेज  नहर विश्व के किन दो  सागरों  को  जोड़ती है ?
        स्वेज  नहर भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ती है। 
      18. ट्रांस-कैनेडियन महामार्ग किन दो नगरों को जोड़ता है?
        ट्रांस-कनाडियन महामार्ग प्रशान्त महासागरीय तट पर स्थित वैंकूवर को अटलांटिक महासागरीय तट  पर स्थित सेंट जान नगर से जोड़ता है
      19. यातायात के शीर्ष एवं गर्त से क्‍या तात्पर्य है ?
        जब नगर की सड़कों पर यातायात बहुत अधिक बढ़ जाता है उसे यातायात का शीर्ष एवं जिस समय यातायात कम होता है उसे गर्त कहते है।
      20. नगरीय क्षेत्र में सड़क तंत्र पर यातायात संकुलता की समस्या के दो कारण लिखिए 
        1. नगरीय क्षेत्रों में  सड़कों पर यातायात में नाटकीय वृद्धि  
        2. सड़क तंत्र यातायात की जरूरतों के अनुरूप विकसित न हो पाना 
      21. पाइप लाइन द्वारा किन पदार्थों का परिवहन किया जाता है
        पाइप लाइन द्वारा अशुद्ध तेल, शोधित पेट्रोलियम उत्पाद, प्राकृतिक गैस, जल व दूध का परिवहन किया जाता है
      22. परिवहन व परिवहन जाल को परिभाषित कीजिए
        व्यक्तियों व वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक लाने ले जाने की सेवा परिवहन कहलाती है
        किसी प्रदेश में विभिन्न स्थानों को परस्पर मार्गों द्वारा जोड़ने पर निर्मित प्रारूप को परिवहन जाल कहते है
      23. परिवहन के प्रमुख साधन या विधाएं कौन-कौन सी है ?
        1. स्थल परिवहन 2.जल परिवहन
        3.वायु परिवहन 4. पाइपलाइन परिवहन
      24. सीमावर्ती सड़क किसे कहा जाता है ? सीमावर्ती सडकों का महत्व लिखिए 
        सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रमुख नगरों से जोड़ने तथा प्रतिरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के सहारे बनाई गई सड़कें सीमावर्ती सड़कें कहलाती है  इन सडकों का निर्माण विश्व के सभी देशों के सीमावर्ती गाँवों तथा सैन्य शिविरों तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए किया जाता है
      25. विश्व के  आंतरिक जल मार्गों के विकास को प्रभावित करने वाले कारकों के नाम लिखिए   
        1.नहरों की नौगम्यता
        2. नहरों चौड़ाई और गहराई
        3. नहरों में जल प्रवाह की निरंतरता 
        4. उपयोग में लाई जाने वाली परिवहन प्रौद्योगिकी 
      26. परिवहन एवं संचार में अंतर लिखिए
        1.परिवहन में व्यक्तियों व वस्तुओं का एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरण होता है जबकि संचार में संदेशों व विचारों का आदान -प्रदान होता है
        2.परिवहन बस, ट्रक, मोटर वाहन, रेलगाड़ी, वायुयान, हेलिकॉप्टर,नाव, जहाज आदि से होता है जबकि संचार टेलिफोन, मोबाइल,इन्टरनेट, पत्र-पत्रिकाओं आदि के माध्यम से होता है
      27. ‘महामार्ग‘ क्या है ?
        महामार्ग दूरस्थ स्थानों को जोड़ने वाली पक्की सड़कें होती हैं इनका निर्माण अबाधित रूप से यातायात के आवागमन के लिए किया जाता है यातायात के अबाधित प्रवाह के लिए अलग-अलग यातायात लेन, पुलों, फ्रलाईओवरों और दोहरे वाहन मार्गों से युक्त ये 80 मीटर चौड़ी सड़कें होती हैं। 
      28. उपग्रह संचार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए
        पृथ्वी की कक्षा में कृत्रिम उपग्रहो के सफलतापूर्वक प्रक्षेण के पश्चात उपग्रहों के माध्यम से होने वाले संचार ने संचार तकनीकी के क्षेत्र में नवीन युग का आरंभ किया है
        उपग्रह संचार प्रणाली ने विश्व के विभिन्न क्षेत्रों को एक दूसरे के निकट ला दिया तथा पृथ्वी के वे स्थान जहां पहुंचना असंभव था उन स्थानों को संचार प्रणाली से जोड़ दिया। उपग्रह संचार का उपयोग दूरदर्शन संचालन, मौसम का पूर्वानुमान लगाने, प्राकृतिक आपदाओं जानकारी, सीमा क्षेत्रों की चौकसी आदि में किया जाता है
      29. पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होते हैं ?
        वह रेलमार्ग जो पुरे महाद्वीप से गुजरता हुआ इसके दोनो छोरो को जोड़ता है पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग कहलाता है पार महाद्वीपीय रेलमार्गों का निर्माण आर्थिक और राजनीतिक कारणों से की जाने वाली लंबी यात्राओं की सुविधा प्रदान करने के लिए किया जाता है
      30. विश्व के चार प्रमुख सड़क मार्गों के नाम लिखिए 
        1. ट्रांस-कनाडियन महामार्ग (अमेरिका ) 
        2. अलास्का राजमार्ग (अमेरिका) 
        3. मास्को-ब्लाडीवोस्टक महामार्ग (रूस)
        4. पैन-अमेरिकन महामार्ग (अमेरिका)
      31. साइबर स्पेस की उपयोगिता लिखिए 
        1. यह बिना शारीरिक संचलन के कंप्यूटरों पर सूचनाओं का सम्प्रेषण करता है 
        2. साइबर स्पेस ने वैश्विक ग्राम की संकल्पना को साकार किया है 
        3. साइबर स्पेस द्वारा लोगों के सामाजिक व आर्थिक कार्यो में, ई-मेल,ई- वाणिज्य, ई-शिक्षा व ई-प्रशासन के माध्यम से विस्तार हो रहा है 
        4. सूचना प्रेषण की इस तकनीकी ने समय और दूरी की सीमाओं को लांघकर लोगों में सूचना संप्रेषण किया है
      32. जल परिवहन के लाभ लिखिए
        1.जल परिवहन में परिवहन मार्ग निर्माण तथा रखरखाव पर कोई खर्चा नहीं होता है
        2.जल परिवहन में ऊर्जा लगत अन्य परिवहनो की तुलना में कम होती है
        3. जल परिवहन द्वारा सस्ते व भारी पदार्थों का परिवहन आसानी से किया जा सकता है
        4.जल परिवहन अन्य परिवहन प्रारुपो की तुलना में सस्ता व शुलभ साधन है

      33. पाइप लाइन परिवहन  के लाभ लिखिए 
        1. पाइप लाइन तरल एवं गैस पदार्थों के परिवहन का सर्वाधिक सुगम व सस्ता माध्यम है।
        2. पाइप लाइनों को असमतल क्षेत्रों तथा जल के अन्दर भी बिछाया जा सकता है।
        3. पाइप लाइप परिवहन के संचालन तथा रख-रखाव में अन्य परिवहन साधनों की तुलना में कम व्यय होता है।
        4. पाइप लाइन परिवहन में ऊर्जा का उपयोग न्यूनतम होता है।
        5. पाइपलाइनों का उपयोग तेल कुओं से तेल को तेलशशोधनशालाओं तक तथा तेलशोधनशालाओं से बन्दरगाहों व घरेलू बाजारों तक परिवहन हेतु किया जाता है।
      34. गेज के आधार पर रेलमार्ग कितने प्रकार के होते हैं 
        रेल की पटारियों के बीच की दूरी को गेज कहते हैं। गेज के आधार पर रेलमार्ग चार प्रकार के होते हैं-
        1. बड़ी लाइन-इस प्रकार के रेलमार्ग में पटरियों के बीच की चौड़ाई 1.5 मीटर से अधिक होती है।
        2. मानक लाइन -इस प्रकार के रेलमार्ग में दोनों पटरियों के बीच की दूरी .44 मीटर होती है।
        3. मीटर लाइन -इस प्रकार के रेलमार्ग में दोनों पटरियों के बीच की दूरी एक मीटर होती है।
        4. छोटी लाइन-इस प्रकार के रेलपथ में पटरियों के बीच की चौड़ाई एक मीटर से कम (सामान्यतः: 0.67 मीटर) होती है।
      35. साइबर स्पेस या  इंटरनेट से क्या अभिप्राय है ?
        बिना शारीरिक संचलन के कंप्यूटरों पर सूचनाओं के आदान प्रदान की विद्युत अंकीय दुनिया साइबर स्पेस या इंटरनेट कहलाती है यह  आधुनिक संचार प्रणाली है  जिसने  वैश्विक ग्राम  की संकल्पना को  साकार किया है साइबर स्पेस वर्ल्ड वाइड वेबसाइट (www) जैसे इंटरनेट द्वारा आवृत है साइबर स्पेस द्वारा लोगों के सामाजिक व आर्थिक कार्यो में ई-मेल,ई- वाणिज्य, ई-शिक्षा व ई-प्रशासन के माध्यम से विस्तार हो रहा है  सूचना प्रेषण की इस तकनीकी ने समय और दूरी की सीमाओं को लांघकर लोगों में सूचना संप्रेषण किया है
      36. यातायात के अन्य साधनों में महँगा होते हुए भी वायु परिवहन अपरिहार्य  है क्यों कोई चार कारन दीजिए 
        (वायु परिवहन का महत्त्व लिखिए)
        1. वायु परिवहन, परिवहन का सबसे तीव्र साधन है
        2. पहाङी व दुर्गम क्षेत्रों में भूस्खलन व हिमपात के समय वायु परिवहन ही परिवहन का एकमात्र विकल्प है
        3. प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, युद्ध आदि के समय राहत कार्यों के लिए वायु परिवहन प्रभावी साधन है
        4. वायु परिवहन सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है
        5.वायु परिवहन द्वारा हल्की, कीमती तथा शीघ्र नष्ट होने वाली वस्तुओं का परिवहन किया जाता है
      37. सड़क परिवहन के गुण(महत्व) व दोष लिखिए
        गुण-1. छोटी दूरी हेतु सड़क परिवहन तीव्र व सस्ता साधन है
        2.परिवहन का यह प्रारुप घर-घर सेवा प्रदान करता है
        3. सड़क परिवहन में लचीलापन पाया जाता है
        4.आर्थिक विकास में सड़क परिवहन की महत्वपूर्ण भूमिका है
        दोष- 1. सड़क के निर्माण व रखरखाव में पूंजी अधिक खर्च होती है
        2.कच्ची सड़कें दुर्घटनाओं का कारण बनती है
        3.सड़कों पर यातायात संकुलता अनेक समस्याओं को उत्पन्न करती हे
        4. सड़कें सभी मौसमों में प्रयोग योग्य नहीं रहती है
      38. स्वेज नहर व पनामा नहर की तुलना कीजिए या 
        स्वेज नहर व पनामा नहर की की निम्न बिन्दुओं के आधार पर वर्णन कीजिए 
        1. स्थिति   2. नहर की लम्बाई चौड़ाई 3. जल बंधक 4. प्रभावित देश
        1. स्वेज नहर भूमध्य सागर को लाल सागर से जोड़ती है जबकि पनामा नहर अटलांटिक महासागर को प्रशांत महासागर जोड़ती है
        2. स्वेज नहर का निर्माण पोर्ट सईद तथा पोर्ट स्वेज के मध्य किया गया है जबकि पनामा नहर का निर्माण पनामा नगर तथा कोलेन के बीच किया गया है
        3. स्वेज नहर की लंबाई 162 किमी, चौड़ाई 60 मीटर व गहराई 10 मीटर है जबकि पनामा नहर की लंबाई 82 किमी, चौड़ाई 90 मीटर व गहराई 12 मीटर है
        4.स्वेज नहर में जल बंधक नहीं है जबकि पनामा नहर में कुल छः जलबंधक है
        5.स्वेज नहर का संचालन मिश्र करता है जबकि पनामा नहर का संचालन पनामा करता है
      39. विश्व के चार पारमहाद्वीपीय रेलमार्गों का वर्णन कीजिए 
        (i) पार-साइबेरियन रेलमार्ग
        1.पार-साइबेरिया रेल मार्ग विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है जिसकी लंबाई 9560 किलोमीटर है
        2.यह रेलमार्ग सेंट पीटर्सबर्ग(लेनिनग्राद) को व्लाडीवोस्टोक से जोड़ता है
        3.इस रेल मार्ग पर महत्वपूर्ण कृषि केंद्र चीता स्थित है
        4.यह रेल मार्ग दोहरे पथ से युक्त विद्युतीकृत रेल मार्ग है जो साइबेरिया के आर-पार गुजरता है
        5.साइबेरिया के आर्थिक विकास में इस रेल मार्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है
        6.यह रेल मार्ग एशियाई प्रदेशों को पश्चिमी यूरोपीय बाजार से जोड़ता है
        (ii) पार-कैनेडियन रेलमार्ग
        1.यह रेल मार्ग कनाडा (उत्तरी अमेरिका) का सबसे लंबा रेल मार्ग है जो संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा के समानांतर चलता है
        2.यह रेल मार्ग हेलीफैक्स को वैंकूवर से जोड़ता है
        3. यह रेल मार्ग अटलांटिक तट से प्रशांत महासागर तट तक 7050 किलोमीटर लंबा है
        4.यह रेल मार्ग कनाडा की आर्थिक धमनी कहलाता है
        5.पार-कैनेडियन रेलमार्ग क्यूबेक-माँट्रियाल औद्योगिक प्रदेश को प्रेयरी प्रदेश की गेहूँ मेखला और उत्तर में शंकुधारी वन प्रदेश से जोड़ता है 
        (iii)
        आस्ट्रेलियाई पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग
        1.यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा रेलमार्ग है जिसमें अलग-अलग गेज है
        2. यह रेल मार्ग सिडनी को पर्थ से जोड़ता है
        3. यह रेल मार्ग आस्ट्रेलिया की दक्षिण सीमा के निकट से गुजरता है
        4. यह रेल मार्ग आस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण खानो वाले नगर (कालगुर्ली और कुलगार्डी ) से होकर गुजरता है
        (iv) ओरिएंट एक्सप्रेस
        1.यह यूरोप का सबसे महत्वपूर्ण रेलमार्ग है 
        2. यह रेलमार्ग  यूरोप के छःदेशों (पेरिस से स्ट्रैस्बर्ग, म्युनिख, विएना, बुडापेस्ट और बेलग्रेड)  के नगरों से गुजरता है 
        3. यह रेलमार्ग  इस्तांबूल से प्रारंभ होकर पेरिस तक जाता है
        4.  इस एक्सप्रेस लाइन द्वारा लंदन से इस्तांबूल तक लगने वाला यात्रा का समय समुद्री मार्ग से लगने वाले 10 दिनों की तुलना में मात्रा 96 घंटे रह गया है।
      40. विश्व के चार जलमार्गों का वर्णन कीजिए
        (I) भूमध्य सागर- हिंद महासागर जलमार्ग 

        1.यह संसार का सबसे लंबा व्यापारिक जलमार्ग है
        2.यह विश्व के मध्य भाग( प्राचीन विश्व के हृदय स्थल) से होकर गुजरता है
        3.यह जलमार्ग संसार के सबसे बड़े स्थल भाग व सर्वाधिक जनसंख्या की सेवा करता है
        4.यह जलमार्ग पश्चिमी यूरोप के औद्योगिक देशों को पूर्वी अफ्रीका, दक्षिणी एशिया, आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड से जोड़ता है
        (II) उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग 
        1.यह विश्व का सबसे व्यस्ततम एवं सर्वाधिक प्रयोग में आने वाला समुद्री जलमार्ग है
        2.यह पश्चिमी यूरोपीय देशों को संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा (उत्तरी अमेरिका ) से जोड़ता है
        3.अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का एक चौथाई भाग इसी मार्ग द्वारा परिववहित होता है
        4.इस मार्ग पर विश्व के एक चौथाई समुद्री जहाज चलते हैं
        (III) उत्तमाशा अन्तरीप जल मार्ग 
        1.यह जल मार्ग पश्चिमी यूरोपीय देशों को अफ्रिका,आस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड से मिलाता है
        2.यह जल मार्ग स्वेज नहर का वैकल्पिक मार्ग है
        3.इस मार्ग पर केपटाउन, पोर्ट एलिजाबेथ, एडिलेड, मेलबर्न व सिडनी आदि बंदरगाह हैं
        (IV) दक्षिणी प्रशान्त समुद्री मार्ग - 
        यह सागरीय मार्ग पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका को पनामा नहर से होते हुए प्रशान्त महासागर में बिखरे द्वीपों, दक्षिणी-पूर्वी एशियाई देशों तथा ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैण्ड से जोड़ता है। इस मार्ग का प्रयोग हांगकांग, फिलीपींस और इंडोनेशिया पहुँचने के लिए किया जाता है। होनोलूलू इस मार्ग पर महत्त्वपूर्ण पत्तन है।

      1 Comments

      Thanks

      Previous Post Next Post