Type Here to Get Search Results !

जनसंख्या : प्रवास एवं मानव विकास

  1. वर्ष 2015 की मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट में भारत का कौन सा स्थान है 
    130 वां(0.609)
  2. UNDP द्वारा मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट कब से प्रकाशित की जा रही है
    1990
  3. प्रवास के कारण किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि सर्वाधिक हुई है ?
    उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में
  4. मानव विकास सूचकांक रिपोर्ट कौन तैयार करता है
    संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम(UNDP)
  5. उत्तरी अमेरिका में जनसंख्या प्रवास किस महाद्वीप में सर्वाधिक हुआ है ?
    यूरोप से
  6. विश्व का सबसे बड़ा शरणार्थी देश कौन सा है 
    संयुक्त राज्य अमेरिका
  7.  वर्तमान में प्रवास का मुख्य कारण क्या है 
    रोजगार
  8. प्रवास के प्रकार लिखिए 
    (i)अंतरराष्ट्रीय प्रवास (ii)अंतर्देशीय प्रवास
  9. मानव विकास सूचकांक की दृष्टि से भारत का कौन सा राज्य सर्वोच्च स्थान पर है
    केरल (उच्च साक्षरता के कारण)
  10. न्यून मानव विकास श्रेणी में सम्मिलित देशों के नाम लिखो 
    नाइजर, चाड, जाम्बिया, नेपाल, म्यांमार 
  11. उच्च मानव विकास श्रेणी वाले देशों के नाम लिखो
    नार्वे, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी,स्वीडन 
  12. मानव विकास का विचार किन संकल्पनाओं (स्तंभों) पर आधारित है 
    1.समता        2.सतत पोषणीयता        3.उत्पादकता         4.सशक्तिकरण
  13. भारत के उच्च व निम्न मानव विकास सूचकांक वाले राज्यों के नाम बताइए 
    उच्च HDI:--केरल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश
    निम्न HDI:-- बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ 
  14. स्थानीय प्रवास की धाराएं कौन-कौन सी है
    1.ग्रामीण से नगरीय     2.नगरीय से ग्रामीण
    3.ग्रामीण से ग्रामीण     4.नगरीय से नगरीय
  15. प्रवास के प्रमुख कारण लिखिए 
    1.आर्थिक कारण     2.सामाजिक कारण    3.राजनीतिक कारण    4.धार्मिक कारण
  16. यूरोपीय महाद्वीप से अन्य क्षेत्रों की ओर प्रवास क्यों हुआ 
    1.यूरोप में संसाधनों की कमी
    2.जीवन स्तर में गिरावट
  17. मानव कल्याण के प्रमुख पक्ष कौन-कौन से हैं 1
    1.आर्थिक विकास 2.सामाजिक विकास 3.सांस्कृतिक विकास
  18. एशिया के कौन से देश उच्च मानव विकास की श्रेणी में आते हैं 
    जापान, इजराइल सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, मलेशिया व ईरान
  19. एशियाई देशों से प्रवास के कारण लिखिए 
    1.जलवायु दशाओं में परिवर्तन.
    2.नवीन प्रजाती द्वारा प्राचीन प्रजाति बाहर धकेलना
  20. भारत का 2013 में HDI का मान कितना था
    भारत को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखा गया है 2013 के अनुसार 186 देशों में भारत 136 वें स्थान पर था तथा HDI का मान 0.554 था
  21. अंतर्देशीय प्रवास किसे कहते हैं 
    एक ही देश या राज्यों के विभिन्न प्रदेशों के मध्य लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान की ओर होने वाला प्रवास अंतर्देशीय प्रवास कहलाता है
  22. मानव विकास की अवधारणा क्या है इसका प्रतिपादन किसने किया
    मानव विकास एक ऐसे विकास के रूप में होता है जो लोगों के विकल्पो में वृद्धि करता है और उनके जीवन स्तर में सुधार लाता है इसका प्रतिपादन महबूब उल हक और प्रो. अमर्त्य सेन ने किया
  23. उत्प्रवास किसे कहते हैं 
    जनसंख्या स्थानान्तरण की वह प्रक्रिया जिसमें मनुष्य एक स्थान को छोड़कर दूसरे स्थान पर जाकर बसते हैं उत्प्रवास कहलाती है तथा गमन करने वाले लोग उत्प्रवासी कहलाते हैं 
  24. आप्रवास से क्या अभिप्राय है  (Board Exam 2020)
    जनसंख्या स्थानान्तरण की वह प्रक्रिया जिसमें मनुष्य किसी बहारी प्रदेश से आकर  किसी प्रदेश के अंदर बसते  हैं आप्रवास कहलाती है तथा आगमन करने वाले लोग आप्रवासी कहलाते हैं
  25. अंतरराष्ट्रीय प्रवास से क्या अभिप्राय है
    विश्व में एक देश से दूसरे देश में होने वाला प्रवास या एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में होने वाला प्रवास अंतरराष्ट्रीय प्रवास कहलाता है अंतरराष्ट्रीय प्रवास अधिकतर आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक कारणों से होता है
  26. मानव विकास सूचकांक किसे कहते हैं
    विश्व के विभिन्न देशों में मानव विकास के स्तर को मापने के लिए आय, शिक्षा एवं जीवन प्रत्याशा के आधार पर एक सांख्यिकी सूचकांक तैयार किया जाता है जिसे मानव विकास सूचकांक कहते है HDI का मान 0 से 1के मध्य होता है
  27. अंतर्देशीय प्रवास के प्रकार बताइए 
    1.अन्तर्प्रांतीय प्रवास - एक ही देश के विभिन्न प्रांतों या राज्यों के बीच होने वाला जनसंख्या स्थानांतरण अंतर्प्रांतीय प्रवास कहलाता है
    2.स्थानीय प्रवास- एक ही प्रांत या राज्य के भीतर दो स्थानों के बीच होने वाला जनसंख्या स्थानांतरण स्थानीय प्रवास कहलाता है 
  28. प्रवास (प्रवसन) से क्या अभिप्राय है 
    ●किसी व्यक्ति या व्यक्तियों के समूह द्वारा अपने निवास स्थान का स्थायी रूप से परिवर्तन प्रवास कहलाता है 
    ●बोग के अनुसार एक "मानव समुदाय या समूह द्वारा अपने स्थान को त्यागकर किसी दूसरे स्थान पर जाकर रहना या बसना प्रवसन कहलाता है"
    ●संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुसार " प्रवसन एक प्रकार की भौगोलिक प्रवासिता है जो एक भौगोलिक इकाई व दूसरी भौगोलिक इकाई के मध्य देखने को मिलती है जिसमें रहने का मूल स्थान और पहुंचने का स्थान दोनों भिन्न-भिन्न होते हैं"
  29. HDI के आधार पर विश्व के देशों का वर्गीकरण कीजिए
    1.उच्च मानव विकास श्रेणी :-- HDI का मान  0.71 से अधिक होता है नार्वे, आस्ट्रेलिया, संयुक्त रा. अमेरिका, जर्मनी व स्वीडन सहित विश्व के 94 देश इस श्रेणी में शामिल हैं 
    2.मध्य मानव विकास श्रेणी:-- HDI का मान 0.54 से 0.70 के बीच होता है चीन, थाईलैंड, भारत, मंगोलिया, फिलीपिंस सहित 47 देश इस श्रेणी में शामिल है
    3.निम्न मानव विकास श्रेणी:-HDI का मान 0.54 से कम होता है नाइजर, चाड, जाम्बिया, नेपाल, म्यांमार सहित 45 देश इस श्रेणी में शामिल है
  30. प्रवास के परिणाम( प्रभाव) बताइए
    1.जनांकिकीय परिणाम- प्रवास से जनसंख्या संतुलन बिगड़ जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों से कुशल व दक्ष जनसंख्या के नगरों की ओर प्रवास से ग्रामीण जनसंख्या संगठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है साथ ही लिंगानुपात में भी असंतुलन पैदा हो जाता है
    2.सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिणाम- प्रवास सामाजिक परिवर्तन का अच्छा साधन होता है क्योंकि प्रवास के कारण नवीन तकनीकी, परिवार नियोजन व बालिका शिक्षा से जुड़े नवीन विचारों का प्रचार प्रसार होता है प्रवास से विभिन्न संस्कृतियों का मेल होता है प्रवासी लोगों की वेशभूषा, रहन-सहन, खान-पान, रीति-रिवाज आदि का प्रभाव उस स्थान की संस्कृति पर पड़ता है जहां ये लोग जाते हैं जिससे उस संस्कृति में धीरे-धीरे परिवर्तन होने लगता है।
    3.आर्थिक परिणाम- प्रवासी लोग अपनी कार्यकुशलता व तकनीकी ज्ञान से उन क्षेत्रों के आर्थिक संसाधनों का उपयोग कर आर्थिक विकास सहयोग प्रदान करते हैं परंतु महानगरों की ओर अनियमित प्रवास  से जनसंख्या दबाव बढ़ता है जिससे बेरोजगारी उत्पन्न होती है एवं निर्धनता बढती है
    4.पर्यावरणीय परिणाम- प्रवास के कारण नगरीय क्षेत्रों में गंदी बस्तियों का विकास होता है जिससे पर्यावरण प्रदूषण फैलता है प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ जाता है एवं अपशिष्ट निपटान की समस्याएं उत्पन्न हो जाती है
  31. प्रवास के प्रमुख पक्ष कौन-कौन से हैं 
    1.देश पक्ष - इसमें प्रवास के स्थान अर्थात प्रवास कहां से कहां हुआ है पर विचार किया जाता है जैसे अंतर्महाद्वीपीय प्रवास, अंतर्राष्ट्रीय प्रवास, अंतर्राज्यीय प्रवास व स्थानीय प्रवास।
    2.कारण पक्ष - इसमें प्रवास के कारणों पर विचार किया जाता है जैसे भौतिक कारण, आर्थिक कारण, राजनीतिक कारण, सांस्कृतिक कारण, सामाजिक कारण।
    3.संख्या पक्ष- इसमें उत्प्रवासी व अप्रवासी लोगों की संख्या पर विचार किया जाता है
    4.काल पक्ष - इसमें प्रवास के समय पर विचार किया जाता है जैसे दीर्घकालीन प्रवास, सामयिक प्रवास, दैनिक प्रवास।
    5.स्थिरता पक्ष - इसमें प्रवास के स्थायित्व पर विचार किया जाता है जैसे स्थायी प्रवास, अस्थायी  प्रवास
  32. विश्व के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय प्रवासो का वर्णन कीजिए 
    (अ)यूरोपीय प्रवास- यूरोप महाद्वीप से लोगों का प्रवास मानव प्रवास का सबसे बड़ा उदाहरण है यूरोप में संसाधनों की कमी एवं जीवन स्तर में गिरावट के कारण लोग यूरोप को छोड़कर विश्व के दो भागों में जाकर बस गए 
    1.उष्णकटिबंधीय क्षेत्र- उत्तरी अमेरिका व दक्षिण अमेरिका के समुद्र तटीय उष्णकटिबंधीय क्षेत्र जहां पहुंचना अति सरल था तथा दक्षिणी पूर्वी एशिया के देश जहां अनुकूल जलवायु के कारण व्यापारिक फसलों का उत्पादन होता था वहां लोग जाकर बस गए
    2. शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र-  शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदानों की जलवायु यूरोपीय लोगों के लिए अनुकूल थी तथा ये क्षेत्र विरल बसे हुए थे इस कारण यूरोपीय लोग संयुक्त राज्य अमेरिका,कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में स्थित घास के मैदानों में जाकर स्थाई रूप से बस गए
    (ब)एशियाई प्रवास-मानव जाति की उत्पत्ति मध्य एशिया से मानी गई है जलवायु दशाओं में परिवर्तन, जनसंख्या दबाव तथा नवीन प्रजाति द्वारा प्राचीन प्रजाति को खदेड़ने के कारण मध्य एशिया से लोग विश्व के विभिन्न भागों में जाकर बस गए। भारत, चीन व जापान में बढ़ते जनसंख्या दबाव के कारण लोग मंचूरिया, कोरिया, मलेशिया, थाईलैंड संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, ब्राजील, म्यांमार व श्रीलंका में जाकर बस गए। प्राचीन काल में भारत के लोगों ने धार्मिक प्रचार प्रसार के लिए प्रवास किया। ब्रिटिश कालीन भारत में अंग्रेजों ने भारतीय लोगों को कृषि बागानों में मजदूरी करने हेतु दक्षिणी अफ्रीका, मॉरीशस व फिजी  में स्थानांतरित किया।


Download pdf

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad