Type Here to Get Search Results !

विश्व : जनसंख्य संरचना

  1. किस आयु वर्ग की जनसंख्या सर्वाधिक पाई जाती है ?
    प्रौढ़ आयु वर्ग की(15-59 वर्ष )
  2. विश्व का औसत लिंगानुपात कितना है ?
    983
  3. विश्व में सर्वाधिक और न्यूनतम लिंगानुपात किस महाद्वीप में पाया जाता है?
    सर्वाधिक-यूरोप(1072) व न्यूनतम-अफ्रीका (957)
  4. पश्चिमी देशों में नगरीय लिंगानुपात अधिक क्यों पाया जाता है ?
    स्त्रियों का रोजगार के लिए नगरों की ओर प्रवास करने के कारण
  5. विश्व में सर्वाधिक वृद्ध जनसंख्या का प्रतिशत किस देश में पाया जाता है ?
    जापान
  6. विश्व में सर्वाधिक वृद्ध जनसंख्या किस महाद्वीप में पाई जाती है ?
    यूरोप
  7. सर्वाधिक युवा जनसंख्या किस महाद्वीप में पाई जाती है
    अफ्रीका में
  8. विश्व की कितने प्रतिशत जनसंख्या नगरों में निवास करती है  ?
    50% से अधिक 
  9. विश्व की साक्षरता दर कितनी है ?
    77%
  10. किसी क्षेत्र के सामाजिक,आर्थिक व राजनीतिक विकास का विश्वसनीय सूचक किसे माना गया है ?
    साक्षरता को
  11. शत प्रतिशत साक्षरता वाले चार देशों के नाम लिखिए 
    जापान,ऑस्ट्रेलिया,डेनमार्क,फ़िनलैंड
  12. विश्व में सर्वाधिक व न्यूनतम नगरीय जनसंख्या किन महाद्वीपो में पाई जाती है ?
    सर्वाधिक- उत्तरी अमेरिका(77%) न्यूनतम - एशिया व अफ्रीका  (38%)
  13. जनसंख्या की आयु संरचना से क्या अभिप्राय है ?
    जनसंख्या के विभिन्न आयु वर्गों में लोगों की संख्या को आयु संरचना कहलाता है 
  14. प्रतिकूल लिंगानुपात से क्या अभिप्राय है ?
    जब किसी क्षेत्र में स्त्रियों की संख्या पुरुषों की संख्या की तुलना में कम पाई जाती है तो इसे प्रतिकूल लिंगानुपात कहते हैं
  15. साक्षरता दर से क्या अभिप्राय है ?
    साक्षरता दर कुल जनसंख्या का वह प्रतिशत है जिसमें 7 वर्ष या अधिक आयु के लोग दैनिक जीवन में पढ़ कर व लिखकर एक दूसरे को समझ समझा सके
  16. आश्रित जनसंख्या से क्या अभिप्राय है ?
    0 -14 तथा 60 वर्ष से अधिक आयु की जनसंख्या जो कार्यशील जनसंख्या पर निर्भर रहती है आश्रित जनसंख्या कहलाती है
  17. विश्व जनसंख्या को आयु संरचना के आधार पर कितने वर्गो बांट गया है ?
    1.युवा / बाल आयु वर्ग (0-14 वर्ष)- इस आयुवर्ग में 15 वर्ष से कम आयु की जनसँख्या सम्मलित है विश्व की लगभग 26% जनसांख्या युवा वर्ग में सम्मलित  है । सर्वाधिक  युवा जनसांख्या अफ्रिका (45 %)  में है ।  0 -14 वर्ष  आयु की जनसंख्या  कार्यशील जनसंख्या पर निर्भर रहती है अतः यह आश्रित जनसंख्या है
    2.प्रोढ आयु वर्ग (15-59 वर्ष)- 15-59 आयु वर्ग को प्रोढ आयु वर्ग कहा जाता है इस वर्ग  में विश्व की सर्वााधिक जनसांख्या है । इस वर्ग की जनसंख्या प्रजननशील, आर्थिक दृष्टि से सर्वाधिक उत्पादक तथा जनांकिकीय दृष्टि से सबसे गतिशील होती है इस वर्ग  को क्रियाशील  आयुवर्ग  भी कहते हैं  विश्व के विकासशील देशों में 65% तथा विकसित देशों में 67% प्रोढ आयु वर्ग की जनसँख्या पाई जाती है 
    3.वृद्ध आयु वर्ग (60 वर्ष या 60 वर्ष से  अधिक)-60 वर्ष या 60 वर्ष से  अधिक आयु की जनसँख्या  वृद्ध आयु वर्ग में सम्मलित है संपूर्ण विश्व में 8% जनसँख्या  वृद्ध आयु वर्ग की है वृद्ध आयु वर्ग की जनसंख्या  कार्यशील जनसंख्या पर निर्भर रहती है अतः यह आश्रित जनसंख्या है 
  18. जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना से क्या अभिप्राय है?
    किसी निश्चित आर्थिक कार्य मे संलग्न सक्रिय जनसंख्या के अनुपातिक वितरण को जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना कहते हैं
  19. प्रोढ आयु वर्ग की जनसंख्या की विशेषताएं लिखिए 
    15-59 आयु वर्ग को प्रोढ आयु वर्ग कहा जाता है इस वर्ग की जनसंख्या प्रजननशील, आर्थिक दृष्टि से सर्वाधिक उत्पादक तथा जनांकिकीय दृष्टि से सबसे गतिशील होती है
  20. जनसंख्या संरचना से क्या अभिप्राय है ?
    जनसंख्या संरचना में जनसंख्या की मापने योग्य विशेषताओं जैसे आयु संरचना, लिंगानुपात, ग्रामीण-नगरीय जनसंख्या संगठन, साक्षरता, व्यवसाय आदि पहलूओ (घटकों)का अध्ययन किया जाता है
     
  21. ग्रामीण-नगरीय जनसंख्या संगठन से क्या अभिप्राय है
    किसी देश की ग्रामीण व नगरीय जनसंख्या के अनुपात को ग्रामीण-नगरीय जनसंख्या संगठन कहते हैं ग्रामीण व नगरीय जनसंख्या की व्यवसायिक संरचना, जनसंख्या घनत्व व लिंगानुपात में भिन्नता पाई जाती है
  22. ग्रामीण व नगरीय जनसंख्या में मुख्य अंतर लिखिए
    ग्रामीण जनसंख्या प्राथमिक क्रियाकलाप (कृषि कार्य) में संलग्न रहती है जबकि नगरीय जनसंख्या द्वितीयक या तृतीयक क्रियाकलाप (गैर कृषि कार्य,औद्योगिक व निर्माण कार्य) में संलग्न रहती है
  23. प्रतिकूल लिंगानुपात के लिए उत्तरदायी कारक लिखिए 
    1.स्त्री भ्रूण हत्या 
    2.स्त्री शिशु हत्या 
    3.स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा 
    4.स्त्रियों का समाज में गौण स्थान
  24. विकासशील देशों में प्रतिकूल लिंगानुपात क्यों पाया जाता है 
    विकासशील देशों में स्त्रियों को समाज में गौण स्थान प्राप्त है इसलिए उनमें प्रजनन के समय  उच्च मृत्यु दर पायी जाती है इस कारण इन देशों में प्रतिकूल लिंगानुपात पाया जाता है
  25. कार्यशील/सक्रिय जनसंख्या से क्या अभिप्राय है ?
    किसी क्षेत्र में निवास करने वाली 15-59 आयु वर्ग की जनसंख्या जो परिश्रम युक्त व्यावसायिक कार्यों में संलग्न तथा इन्हीं कार्यों से जीविकोपार्जन करती है 
    कार्यशील (सक्रिय) जनसंख्या कहलाती है
  26. साक्षरता को प्रभावित करने वाले कारक कौन -कौन से हैं  ?
    1.आर्थिक विकास का स्तर         
    2.नगरीकरण
    3.महिलाओं की सामाजिक स्थिति
    3.जीवन स्तर
    5. शैक्षिक सुविधाओं की उपलब्धता  

    6. सरकारी नीतियां 
  27. साक्षरता का महत्व लिखिए
    1.साक्षरता गरीबी उन्मूलन, कृषि विकास व अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिए आवश्यक तत्व है
    2.मानव विकास सूचकांक के निर्धारण में साक्षरता को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक व राजनीतिक विकास का विश्वसनीय सूचक माना जाता है
  28. लिंगानुपात से क्या अभिप्राय है ?  (Board Exam 2020)
    किसी जनसंख्या समूह में स्त्रियों और पुरुषों  की संख्या के बीच का अनुपात लिंगानुपात कहलाता है लिंगानुपात पुरुष तथा स्त्रियों के बीच संतुलन का सूचक है
    कुछ देशों में प्रति हजार स्त्रियों पर पुरुषों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है

    भारत में प्रति हजार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या को लिंगानुपात कहा जाता है  
Downlod pdf 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad