Type Here to Get Search Results !

16. जैव विविधता एवं संरक्षण

  1. जैव-विविधता का संरक्षण निम्न में किसके लिए महत्वपूर्ण है
    (क) जंतु                       (ख) पौधे
    (ग) पौधे और प्राणी             (घ) सभी जीवधारी                            (घ)
  2. निम्नलिखित में से असुरक्षित प्रजातियाँ कौन सी है
    (क) जो दूसरों को असुरक्षा दें     (ख) बाघ व शेर
    (ग) जिनकी संख्या अत्यधिक हों  (घ) जिन प्रजातियों के लुप्त होने का खतरा है|  (घ)
  3. नेशनल पार्क (National parks) और पशुविहार (Sanctuaries) निम्न में से किस उद्देश्य के लिए बनाए गए हैं:
    (क) मनोरंजन                    (ख) पालतू जीवों के लिए
    (ग) शिकार के लिए              (घ) संरक्षण के लिए                          (घ)
  4. जैव-विविधता समृद्ध क्षेत्र हैं :
    (क) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र          (ख) शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र
    (ग) ध्रुवीय क्षेत्र                   (घ) महासागरीय क्षेत्र                         (क)
  5. निम्न में से किस देश में पृथ्वी सम्मेलन (Earth summit) हुआ था :
    (क) यू.के. (U.K.)               (ख) ब्राजील
    (ग) मैक्सिको                   (घ) चीन                                    (ख)
  6. जैव-विविधता क्या हैं?
    किसी निशिचत भौगोलिक क्षेत्र में पाए जने वले जीवों की संख्या और उनकी विविधता को जैव-विविधता कहते हैं| इसका संबंध पौधों के प्रकार, प्राणियों तथा सूक्ष्म जीवाणुओं से है|
  7. जैव-विविधता के विभिन्न स्तर क्या हैं?
    जैव-विविधता के तीन विभिन्न स्तर हैं :
    आनुवांशिक जैव-विविधता-एक ही प्रजाति के विभिन्न सदस्यों में अनुवांशिक इकाई जीन के कारण पाई जाने वाली विभिन्नता अनुवांशिक विविधता कहलाती है
    प्रजातीय विविधता-किसी क्षेत्र विशेष में पाए जाने वाले जीवो की विभिन्न प्रजातियों की कुल संख्या उस क्षेत्र की प्रजाति विविधता कहलाती है
    पारितंत्राीय विविधता- भौगोलिक एवं पर्यावरणीय विभिन्नताओं के कारण विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्रों के जीवों में पायी जाने वाली भिन्नता पारिस्थितिकी तंत्र की विविधता कहलाती है
  8. हॉट-स्पॉट (Hot spots) से आप क्या समझते हैं?
    ऐसे क्षेत्र जहां बहुत अधिक जैव विविधता पाई जाती है तथा मानवीय गतिविधियों के कारण इन क्षेत्रों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो गया है जैव विविधता के तप्त स्थल कहलाते हैं
  9. मानव जाति के लिए जंतुओं के महत्व का वर्णन संक्षेप में करें|
    जीव व प्रजातियों ऊर्जा ग्रहण कर उसका संग्रहण करती हैं, कार्बनिक पदार्थ उत्पन्न एवं विघटित करती हैं और पारितंत्र में जल व पोषक तत्त्वों के चक्र को बनाए रखने में सहायक होती है| इसके अतिरिक्त प्रजातियाँ वायुमंडलीय गैस को स्थिर करती है और जलवायु को नियंत्रित करने में सहायक होती हैँ|
  10. विदेशज प्रजातियों (Exotic species) से आप क्या समझते हैं?
    वे प्रजातियाँ, जो स्थानीय आवास की मूल जैव प्रजाति नहीं है, लेकिन उस तंत्र में स्थापित की गई हैं, उन्हें विदेशज प्रजातियाँ (Exotic species) कहा जाता है|
  11. प्रकृति को बनाए रखने में जैव-विविधता की भूमिका का वर्णन करें|
    जैव-विविधता ने मानब संस्कृति के विकास में बहुत योगदान दिया है और इसी प्रकार, मानव समुदायों ने भी आनुवांशिक, प्रजातीय व पारिस्थितिक स्तरों पर प्राकृतिक विविधता को बनाए रखने में बड़ा योगदान दिया है|
    जैव-विविधता की भूमिका निम्नलिखित है:
    जैव-विविधता की पारिस्थितिकीय भूमिका
    (i)खाद्य श्रंखला का संरक्षण- जब किसी खाद्य श्रंखला में से एक प्रजाति विलुप्त हो जाती है तो पूरी खाद्य श्रंखला के खत्म होने का खतरा उत्पन्न हो जाता है परंतु यदि जैवविविधता समृद्ध है तो उसमें विभिन्न खाद्य श्रंखलाएं मिलकर खाद्य जाल का निर्माण करती है और किसी खाद्य श्रंखला की एक प्रजाति विलुप्त होने से खाद्य जाल की अन्य प्रजातियां उसकी कमी को पूरा कर देती है
    (ii)पोषक चक्र नियंत्रण - जैव विविधता पोषण चक्र को गतिमान बनाए रखने में सहायक होते हैं मिट्टी में उपस्थित सूक्ष्मजीव पोधौ व जीवों के मृत भागों को विघटित कर पौधों को पोषक तत्व पुनः उपलब्ध कराने में सहायक है
    (ii)पर्यावरण प्रदूषण का निस्तारण -कई वनस्पतियां, सूक्ष्मजीव व कवक प्रदूषकों का विघटन और अवशोषण करने का गुण रखती है एवं कई सूक्ष्म जीव औद्योगिक अपशिष्ट में उपस्थित भारी तत्वों को हटाने में सक्षम होते हैं
    जैव-विविधता की आर्थिक भूमिका
    (i)जैवविविधता हमें प्रत्यक्ष रुप से भोजन, ईंधन, चारा, इमारती लकड़ी एवं उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराती है
    (ii) जैव विविधता कृषि पैदावार बढ़ाने के साथ-साथ रोग रोधी तथा कीट रोधी फसलों की किस्मों के विकास में सहायक है
    (iii) जेट्रोफा व करंज (बायोडीजल वृक्ष) के बीजों से जैव ईंधन बनाया जा सकता है
    जैव-विविधता की वैज्ञानिक भूमिका
    जीवन का आरंभ कैसे हुआ और यह भविष्य में कैसे विकसित होगा। जीवन कैसे चलता है और पारितंत्र जिसमें हम भी एक प्रजाति हैं, उसे बनाए रखने में प्रत्येक प्रजाति की क्या भूमिका है, इन्हें हम जैव-विविधता से समझ सकते हैं। 
  12. जैव-विविधता के ह्रास के लिए उत्तरदायी प्रमुख कारकों का वर्णन करें| इसे रोकने के उपाय भी बताएँ|
    जैव-विविधता का ह्रास के कारण
    (1)प्राकृतिक आवासों का नष्ट होना- विश्व की बढ़ती हुई जनसंख्या की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आबादी व कृषि भूमि में विस्तार के कारण जीवो के प्राकृतिक आवास नष्ट हो रहे हैं जिससे कई जंतु एवं वनस्पति प्रजातियां विलुप्त हो रही है
    (2)प्राकृतिक आवास विखंडन- सड़क मार्ग, रेल मार्ग, गैस पाइपलाइन, नहर आदि के कारण जीवो के प्राकृतिक आवास विखंडित हो जाते हैं जिससे वन्यजीवों के प्राकृतिक क्रियाकलाप प्रभावित होते हैं तथा वे अपने आप को असहज महसूस करते हैं अनेक जीव वाहनों की चपेट में आकर के मर जाते हैं
    (3)जलवायु परिवर्तन- मानवीय गतिविधियों के कारण आज वैश्विक उष्णता की समस्या उत्पन्न हो गई है जिसके कारण विश्व की जलवायु धीरे-धीरे बदल रही है जलवायु परिवर्तन के कारण कई प्रजातियों के विलुप्त होने का खतरा उत्पन्न हो गया है
    (4) पर्यावरण प्रदूषण- पर्यावरण प्रदूषण का असर प्राणियों एवं पौधों दोनों पर पड़ता है प्रदूषित जल, प्रदूषित भूमि एवं अम्लीय वर्षा के कारण अनेक सूक्ष्म जीव एवं वनस्पतियां नष्ट हो रही है कृषि में रासायनिक खाद एवं कीटनाशकों के अत्याधिक उपयोग से मिट्टी में पाए जाने वाले सूक्ष्म जीव विलुप्त जाते हैं
    (6) विदेशी प्रजातियों का आक्रमण- वांछित या अवांछित रूप से कई बार विदेशी प्रजातियों के आने के कारण स्थानीय प्रजातियों के अस्तित्व का खतरा उत्पन्न हो जाता है जिससे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बिगड़ जाता है जैसे लैंटाना, जलकुंभी (वाटर लिली) एवं गाजर घास के कारण स्थानीय जैव विविधता के लिए संकट उत्पन्न हो गया है
    (7)अंधविश्वास व अज्ञानता- अंधविश्वास एवं भ्रामक अवधारणाओं के कारण कई जीव मनुष्य द्वारा मार दिए जाते हैं जिसके कारण जीवो की प्रजाति के लिए संकट उत्पन्न हो जाता है जैसे गागरोनी तोता, गोयरा व गोडावण आदि को भ्रामक अवधारणाओं के कारण मार दिया जाता है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad