Type Here to Get Search Results !

1.भारत - स्थिति

भारत की स्थिति एवं अवस्थिति –
ग्लोब पर भारत की अवस्थिति दक्षिण एशिया में है। अक्षांशीय दृष्टि से भारत की अवस्थिति उत्तरी गोलार्द्ध में तथा देशान्तरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में है।
भारत के अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार लगभग 30° है भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तथा देशान्तरीय विस्तार 68°7' पूर्वी देशान्तर से 97°25' पूर्वी देशान्तर तक है
भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु 'इन्दिरा-कॉल' को माना जाता है जो लद्दाख में है। भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु (8° 4' उत्तरी अक्षांश) कन्याकुमारी/ केप कमोरिन अंतरीप (तमिलनाडु) है। भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु 'इन्दिरा-प्वाइन्ट' है जो अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप का दक्षिणी बिन्दु (6° 45' उत्तरी अक्षांश) है।
भारत का पश्चिमी बिन्दु गौरमोता (गुजरात) और पूर्वी बिन्दु किबिथु (अरूणाचल प्रदेश) है
कर्क रेखा भारत के मध्य भाग से 8 राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है इस कारण भारत का दक्षिणी हिस्सा उष्णकटिबंध में और उत्तरी हिस्सा उपोष्ण कटिबंध अथवा कोष्ण शीतोष्ण कटिबंध में स्थित है। यही स्थिति देश में भूआकृति, जलवायु, मिट्टी के प्रकारों तथा प्राकृतिक वनस्पति में पाई जाने वाली भारी भिन्नता के लिए उत्तरदायी है।
82° 30' पूर्वी देशान्तर रेखा को देश का मानक याम्योत्तर (देशांतर) माना गया है। यह मानक याम्योत्तर उत्तर प्रदेश के (इलाहबाद के निकट) मिर्जापुर से होकर गुजरती है। भारतीय मानक समय (I.S.T.) ग्रीनविच मीन टाइम (G.M.T) से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर है। इसी कारण उत्तर-पूर्वी राज्यों में जैसलमेर की तुलना में सूर्य दो घंटे पहले उदय होता है जबकि पूर्व में डिब्रूगढ़, इम्फाल तथा देश के अन्य भागों में स्थित जैसलमेर, भोपाल अथवा चेन्नई में घड़ियाँ एक जैसा समय दिखाती हैं। कुछ देश ऐसे हैं जिनमें अधिक पूर्व-पश्चिम विस्तार के कारण एक से अधिक मानक देशांतर रेखाएँ हैं। उदाहरणतः संयुक्त राज्य अमेरिका में छह समय कटिबंध हैं।
भारत : आकार
भारत की आकृति पूर्णतः त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है।
भारत की उत्तर से दक्षिण तक दूरी 3214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक दूरी 2933 किलोमीटर है
भारत का कुल 32,87,263 (32.8 लाख) वर्ग किमी. है। जो विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग है। इस प्रकार क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है
भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 कि.मी. है स्थलीय सीमा भारत के 16 राज्यों एवं 2 केन्द्रशासित प्रदेशों को छूती है।
भारत की समुद्र तटीय सीमा की कुल लम्बाई (लक्षद्वीप समूह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की तटीय लम्बाई सहित) 7516.6 किमी. है । मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई 5422.6 किमी. है।' तटीय सीमा 9 राज्यों एवं 4 केन्द्रशासित प्रदेशों को छूती है।
भारत की 'प्रादेशिक जल सीमा' तट रेखा से 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 किलोमीटर) की दूरी तक है।
1 मानक मील: लगभग 1.6 कि.मी. (1.584 कि.मी.)
1 समुद्री मील: लगभग 1.8 कि.मी. (1.824 कि.मी.)
आकार - भारत के आकार ने इसे विशिष्ट भौतिक विविधता प्रदान की है। उत्तर में ऊँचे पर्वत, गंगा, ब्रह्मपुत्रा, महानदी, कृष्णा, गोदावरी और कावेरी जैसी बड़ी नदियाँ हैं उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भारत में वनाच्छादित पहाड़ियाँ हैं, जबकि मरुस्थली में रेत के विस्तृत फैलाव हैं। उत्तर में हिमालय पर्वत, उत्तर-पश्चिम में हिंदूकुश व सुलेमान श्रेणियों, उत्तर-पूर्व में पूर्वांचल पहाड़ियों तथा दक्षिण में विशाल हिंद महासागर से सीमांकित एक बृहत भौगोलिक इकाई है, जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत आते हैं। भूतकाल में हिमालय अपनी अन्य श्रेणियों के साथ एक मजबूत भौतिक अवरोधक की भूमिका निभाता रहा है। खैबर, बोलन, शिपकीला, नाथुला तथा बोमडीला जैसे कुछ पहाड़ी दर्रों को छोड़कर इसे पार करना मुश्किल था। हिमालय पर्वत ने भारतीय उपमहाद्वीप को एक अद्वितीय क्षेत्रीय पहचान स्थापित करने में सहायता की है। भारत का प्रायद्वीप भाग हिंद महासागर की ओर उभरा हुआ है। भारत की संपूर्ण तट रेखा द्वीप समूहों समेत 7517 किलोमीटर पर विस्तृत है। अतः एक देश के रूप में भारत भौतिक दृष्टि से विविधतापूर्ण भूभाग है, जिससे यहाँ विभिन्न प्रकार के संसाधन पाए जाते हैं।
भारत : पड़ोसी देश 
भारत, एशिया महाद्वीप के दक्षिण-मध्य भाग में स्थित है और बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के रूप में विस्तृत इसकी दोनों भुजाएँ हिंद महासागर के साथ सीमा बनाती हैं। प्रायद्वीपीय भारत की इस सामुद्रिक स्थिति की वजह से ही भारत समुद्री व वायुमार्गों द्वारा अपने पड़ोसी क्षेत्रों से जुड़ा है। श्रीलंका और मालदीव, हिंद महासागर में स्थित दो द्वीपीय देश हैं जो भारत के पड़ोसी हैं। श्रीलंका भारत से मनार की खाड़ी और पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है। भारतीय उपमहाद्वीप में पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत आते हैं। भारत की सीमाओं से लगे कुल सात पड़ोसी देश हैं। पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान, म्यांमार, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश। भारत एवं बांग्लादेश सीमासबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय स्थलीय सीमा तथा भारत एवं अफगानिस्तान की सीमा रेखा सबसे छोटी अन्तेर्राष्ट्रीय सीमा है

NCERT Solutions for Class 11th
पाठ 1 - भारत - स्थिति
       पाठ्य पुस्तक के प्रश्न      

  1. निम्नलिखित में से कौन-सा अक्षांशीय विस्तार भारत की संपूर्ण भूमि के विस्तार के सन्दर्भ में प्रासंगिक है?
    (क) 8°41' उ. से 35°7' उ.
    (ख) 8°4' उ. से 37°6' उ.
    (ग) 8°4' उ. से 35°6' उ.
    (घ) 6°45' उ. से 37°6' उ.                                 (ख) 
  2. निम्नलिखित में से कौन-सा देश क्षेत्रफल में भारत से बड़ा है?
    (क) चीन                 
    (ख) फ्रांस
    (ग) मिस्र                 
    (घ) ईरान                                                      (क)
  3. निम्नलिखित याम्योत्तर में से कौन-सा भारत का मानक याम्योत्तर है?
    (क) 69°30' पूर्व        
    (ख) 82°30' पूर्व
    (ग) 75°30' पूर्व        
    (घ) 90°30' पूर्व                                              (ख)
  4. अगर आप एक सीधी रेखा में राजस्थान से नागालैंड की यात्रा करें तो निम्नलिखित नदियों में से किस एक को आप पार नहीं करेंगे?
    (क) यमुना              
    (ख) सिंधु
    (ग) ब्रह्मपुत्र             
    (घ) गंगा                                                       (ख)
  5. निम्नलिखित में से किस देश की भारत के साथ सबसे लंबी स्थलीय सीमा है?
    (क) बांग्लादेश         
    (ख) पाकिस्तान
    (ग) चीन                 
    (घ) म्यांमार                                                  (क)
  6. क्या भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है? यदि हाँ, तो आप ऐसा क्यों सोचते हैं?
    हाँ, भारत को एक से अधिक मानक समय की आवश्यकता है, क्योंकि भारत के देशांतर रेखाओं के मानों में 30° का अंतर है| जिस कारण देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर होता है| 
  7. भारत की लंबी तटरेखा के क्या प्रभाव हैं?
    भारत की लंबी तटरेखा के निम्न प्रभाव है 
    1. भारत की लंबी तटरेखा भारत की जलवायु को सैम बनाये रखने में महत्वपूर्ण निभाती है 
    2.  भारत की लंबी तटरेखा भारत को सस्ते जल यातायात की सुविधा उपलब्ध कराती है 
    3. भारत की लंबी तटरेखा भारत को महत्वपूर्ण सागरीय संसाधन उपलब्ध कराती है 
    4. भारत की लंबी तटरेखा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है 
  8. भारत का देशांतरीय फैलाव इसके लिए किस प्रकार लाभप्रद है?
    भारत का देशांतरीय विस्तार 30° है इतने कम देशान्तरीय विस्तार के कारण ही भारत की एक मानक समय रेखा (82°30’ पूर्व) है। यह देशान्तर रेखा देश के मध्य से गुजरती है, इसलिए इस रेखा को देश को मानक समय माना जाता है। वास्तव में, यदि देश का देशान्तरीय विस्तार बहुत अधिक होता तब हमें कई मानक कटिबन्धों की आवश्यकता होती। अत: देश का वर्तमान देशान्तरीय फैलाव मानक समय की दृष्टि से लाभप्रद है।
  9. जबकि पूर्व में, उदाहरणत: नागालैण्ड में, सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है, फिर कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय क्यों दिखाती हैं?
    भारत के पूर्व में सूर्य पहले उदय होता है और पहले ही अस्त होता है किन्तु देश की घड़ियाँ समय एक ही दिखाती हैं, क्योंकि घड़ियों के समय का निर्धारण एक ही केन्द्रीय देशान्तर या 82°30' पूर्व मानक याम्योत्तर द्वारा होता है। यही कारण है कि कोहिमा और नई दिल्ली में घड़ियाँ एक ही समय दिखाती हैं।

        अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न         
  1. हिमालय पर्वत के किन्ही  चार दरों के नाम लिखिए।
    (1) काराकोरम, (2) शिपकीला, (3) नाथुला, (4) बोमडिला।
  2. भारतीय उपमहाद्वीप में  कौन-कौन से देश शामिल है?
    भारतीय उपमहाद्वीप में मुख्यतः ये 6 देश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और श्रीलंका शामिल हैं।
  3. भारत के अक्षांशीय एवं वेशान्तरीय विस्तार को लिखिए।
    भारत 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांश और 68°7′ से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
  4. भारत की सीमाओं पर स्थित पडोसी देशों के नाम लिखिए।
    भारत की सीमाओं से लगे कुल सात पड़ोसी देश हैं। पाकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान, म्यांमार, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश।
  5. भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई कितनी है ?
    उत्तर-भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 किमी है।
  6. भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है ?
    32,87,263 (32.8 लाख) वर्ग किमी. 
  7. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
    सातवाँ
  8. भारत के दक्षिण में कौन-से दो द्वीपीय देश स्थित हैं?
    भारत के दक्षिण में मालदीव व श्रीलंका दो द्वीपीय देश स्थित हैं।
  9. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
    उत्तरी गोलार्द्ध में
  10. भारत का विस्तार कितने अक्षांश और देशांतरों के बीच है?
    30°
  11. भारत का भौगोलिक क्षेत्रफल विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत भाग है?
    2.4%
  12. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन-सा है?
    97°25' पू○
  13. भारत का मानक किस याम्योत्तर (देशांतर) से लिया गया है ?
    82°30′ पूर्वी देशांतर
  14. भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा किस अक्षांश तक है ?
    8°4’ उत्तरी अक्षांश
  15. भारतीय मानक समय (I.S.T.) ग्रीनविच मीन टाइम (G.M.T) से कितना आगे है?
    भारतीय मानक समय (I.S.T.) ग्रीनविच मीन टाइम (G.M.T) से 5 घंटा 30 मिनट आगे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad