Type Here to Get Search Results !

राजस्थान के प्राचीनकालीन सिक्के प्रश्नोत्तरी

  1. सिक्को के अध्ययन कहा क्या कहलाता है।
    न्यूमिसमेटिक्स (मुद्राशास्त्र)
  2. राजस्थान में प्राप्त प्राचीनतम सिक्कों को किस नाम से जाना जाता था
    आहत सिक्के (पंचमार्क सिक्के)
  3. "द करेंसीज आफ दी स्टेट्स आफ राजपूताना" पुस्तक किसने लिखी ।
    केव ने 1893 ईं . में
  4. सिक्कों का सर्वप्रथम अध्ययन किसने किया 
    कैब ने 
  5. ब्रिटिश भारत का राजस्थान में सर्वाधिक प्राचीन चाँदी का सिक्का क्या कहलाता था
    कलदार
  6. पंचमार्क  मुद्राओं पर मुख्यतः कितने चिह्न अंकित होते थे ?
    पांच
  7. राजस्थान के किस पुरातात्विक स्थल से अपोलोडोट्स का सिक्का प्राप्त हुआ है 
    रेढ (टोंक)
  8. राजस्थान के किस नगर को प्राचीन भारत की टाटानगरी के नाम से भी जाना जाता है ?
    रैढ़ को
  9. गुमानशाही किस राज्य के सिक्के थे ?
    कोटा राज्य 
  10. राजस्थान में पदमशाही मुद्रा कहाँ प्रचलित थी ?
    सलूम्बर
  11. राजस्थान में सालिमशाही सिक्के हाँ प्रचलित थे ?
    प्रतापगढ़ में 
  12. तमंचाशाही सिक्के किस रियासत में चलते थे?
    धौलपुर रियासत
  13. राजस्थान में अखेशाही, मुह्म्म्दशाही व डोडिया सिक्के किस रियासत में प्रचलित थे?
    जैसलमेर में
  14. राजपूताना की किस रियासत के सिक्कों पर एक ओर साम्राज्ञी विक्टोरिया का चेहरा और अंग्रेजी में ‘विक्टोरिया एम्प्रैस’ लिखा होता था और दूसरी ओर नगरी तथा उर्दू लिपि में महाराजा का नाम लिखा होता था?  
    बीकानेर 
  15. गजशाही तथा आलमशाही सिक्के किस रियासत में चलते थे?
    बीकानेर रियासत में
  16. चांदोली सिक्के का संबंध राजस्थान के किस राज्य से था ?
    उदयपुर से
  17. स्वरूपशाही सिक्के किस रियासत में चलते थे?
    मेवाड़ (उदयपुर) रियासत में 
  18. "झाडशाही" सिक्के किस रियासत मे प्रचलित थे?
    जयपुर
  19. मदनशाही सिक्के किस रियासत में चलते थे?
    झालावाड़ रियासत
  20. रंगमहल , जहाँ से कुषाणोत्तर काल के सिक्के प्राप्त हुए हैं ,राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?
    हनुमानगढ़
  21. अकबर की चितौड़ विजय के उपलक्ष में मेवाड़ में कौनसा मुग़ल सिक्का चलने लगा
    एलची सिक्का
  22. किस सभ्यता स्थल से शासक मिनांडर के 16 सिक्के प्राप्त हुए हैं 
    बैराठ सभ्यता
  23. किस सभ्यता स्थल से मालव सिक्के एवं आहत मुद्राएँ मिली है ?
    नगर (टोंक)
  24. रावतशाही सिक्के किस रियासत के है ?
    अलवर
  25. भरतपुर के नगलाछैल ( बयाना तहसील ) नामक स्थान से सर्वाधिक सिक्के कौनसे शासक के मिले हैं ?
    चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य
  26. राजस्थान मे लगभग 1800 गुप्तकालीन सिक्के कहाँ  मिले है ?
    नगलाछैल (बयाना, भरतपुर)
  27. गुर्जर – प्रतिहार कालीन मुद्राएँ किस शैली की है 
    आदिवराह  शैली की
  28. आदिवारह के सिक्के किसने चलाये ?
    गुर्जर -प्रतिहार शासक मिहिर भोज ने 
  29. ग्यारसंदिया सिक्के किस रियासत में चलते थे  ?
    शाहपुरा
  30. विजयशाही, भीमशाही, व ढब्बूशाही सिक्के किस रियासत में चलते थे?
    जोधपुर
  31. जयपुर का कौनसा बाजार चांदी की टकसाल के नाम मे प्रसिद्ध है ।
    सिरहड्योढी बाजार 
  32. 'ग्यारह-सनासिक्का किस रियासत में चलते थे?
    बूंदी में 
  33. राजस्थान में लल्लुलिया रुपया कहाँ चलता था 
    सोजत में
  34. शिवी जनपद के सिक्के कहाँ से प्राप्त हुए-
     नगरी (चित्तौङ)
  35.  राजस्थान में  सालिमशाही  लक्ष्मणशाही  रूपये का प्रचलन कहाँ था ।
    बांसवाड़ा में
  36. राजस्थान की बूंदी रियासत में  कौन -कौन से सिक्के चलते थे 
    रामशाहीकटारशाहीचेहरेशाही व ग्यारह-सना सिक्के
  37.  उदयशाही व  त्रिसूलिया सिक्के कहाँ चलते थे 
    डूंगरपुर मे
  38. माणकशाही सिक्का राजस्थान में कान चलता था 
    करौली में
  39. समुद्रगुप्त के सिक्के किस शैली के थे
    ध्वज शैली के
  40. रंगमहल ( हनुमानगढ ) से प्राप्त  कुषाण कालीन सिक्के क्या कहलाते है 
    मुरण्डा
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad