Type Here to Get Search Results !

हिमालय का प्रादेशिक विभाजन

  

         हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
     हिमालय को प्रादेशिक आधार पर (
हिमालय का प्रादेशिक विभाजन) चार भागों में विभाजित किया जा सकता है 
  1. कश्मीर हिमालयहिमालय का प्रादेशिक विभाजन
    इसे हिमांचल हिमालय, पंजाब हिमालय व पश्चिमी हिमालय भी कहा जाता है
    सिंधु और सतलुज नदियों के बीच का हिमालय क्षेत्र कश्मीर हिमालय के नाम से जाना जाता है
    इसकी लम्बाई 560 किमी है
    कश्मीर हिमालय का अधिकांश हिस्सा जम्मू- कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में है।
    काराकोरम, लद्दाख, ज़ास्कर, धौलाधार पर्वत श्रेणियां कश्मीर हिमालय में स्थित है
    कश्मीर हिमालय करेवा झिलीय निक्षेप के लिए प्रसिद्ध है जहाँ ज़ाफ़रान(केसर) की खेती की जाती हैं।
    दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण ग्लेशियर जैसे बोल्टोरोरो व सियाचिन ग्लेशियर इसी हिमालय में पाए जाते हैं।
    वैष्णोदेवी का मंदिर व अमरनाथ गुफा कश्मीर हिमालय के अन्तर्गत महत्वपूर्ण तीर्थ हैं |
    प्रसिद्ध कश्मीर घाटी ,कुल्लू-कांगड़ा, लाहोल व स्पीती घाटी कश्मीर हिमालय में स्थित है
    जोजिला, बनिहाल, पीरपंजाल, बुर्जिल, खर्दुंगला, रोहतांग व बरालाचा दर्रे कश्मीर हिमालय में स्थित है
    प्रसिद्ध डल झील व वुलर झील कश्मीर हिमालय में स्थित है 
  2. कुमाऊँ हिमालय
    हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
    सतलुज से काली नदियों के बीच का हिमालय क्षेत्र कुमाऊँ हिमालय के नाम से जाना जाता है
    इसकी लम्बाई 320 किमी है
    कुमाऊँ हिमालय उत्तराखंड में स्थित है
    बद्रीनाथ ,केदारनाथ , त्रिशूल, गंगोत्री ,नन्दा देवी, कामेत, नन्दाकोट, आदि मुख्य चोटियाँ कुमाऊँ हिमालय
    हिमालय में स्थित है
    नंदा देवी कुमाऊँ हिमालय सबसे ऊँची चोटी है
    गंगा व यमुना नदियों का उद्गम क्षेत्र क्रमशः गंगोत्री व यमुनोत्री ग्लेशियर इसी हिमालय में स्थित हैं
    इसके दो भाग गढ़वाल हिमालय तथा कुमाऊँ हिमालय हैं।
    कुमाऊँ हिमालय में लघु हिमालय की मसूरी और नागटिबा पर्वतमाला स्थित है।
    प्रसिद्ध ‘फूलो की घाटी’ इसी हिमालय में स्थित हैं
  3. नेपाल हिमालय
    हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
    यह पश्चिम में काली नदी और पूर्व में तीस्ता नदी के बीच मे स्थित है।
    इसकी लम्बाई 800 किमी है
    यह हिमालय सिक्किम, दार्जिलिंग तथा भूटान में फैला हुआ है।
    हिमालय की प्रसिद्ध काठमांडू घाटी इसी भाग में स्थित है।
    धौलागिरी, अन्नपूर्णा, माउंट एवरेस्ट, मकालू, कंचनजंगा आदि प्रसिद्ध चोटियां नेपाल हिमालय में स्थित है
    इस क्षेत्र में लघु हिमालय को महाभारत श्रेणी के नाम से जाना जाता है
  4. असम हिमालय
    हिमालय का प्रादेशिक विभाजन
    हिमालय का यह हिस्सा पश्चिम में तीस्ता नदी और पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित है
    इसकी लम्बाई 720 किमी है
    यह हिमालय सिक्कम, अरुणाचल प्रदेश व असम में फैला हुआ है
    हिमालय की सबसे पूर्वी चोटी नामचा बरवा चोटी असम हिमालय में स्थित है  

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad