Type Here to Get Search Results !

भारत : सामान्य परिचय



  • ग्लोब पर भारत की अवस्थिति दक्षिण एशिया में है।
  • अक्षांशीय दृष्टि से भारत की अवस्थिति उत्तरी गोलार्द्ध में तथा देशान्तरीय दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध में है।
  • भारत का अक्षांशीय विस्तार 8° 4' उत्तरी अक्षांश से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक है ।
  • भारत का देशान्तरीय विस्तार 68° 7' पूर्वी देशान्तर से 97° 25' पूर्वी देशान्तर तक है ।
  • भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु 'इन्दिरा-कॉल' को माना जाता है जो लद्दाख में है। इसके दक्षिणी भाग में सियाचिन ग्लेशियर एवं उत्तरी भाग में उरडोक (Urdok) ग्लेशियर स्थित है।
  • भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु 'इन्दिरा-प्वाइन्ट' है जो अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप का दक्षिणी बिन्दु (6° 45' उत्तरी अक्षांश) है। इंदिरा प्वाइन्ट को पहले 'पिगमेलियन प्वाइन्ट' अथवा, 'पारसन प्वाइन्ट' के नाम से जाना जाता था । भूमध्य रेखा से इसकी दूरी लगभग 876 किमी. है।
  • भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु (8° 4' उत्तरी अक्षांश) कन्याकुमारी/ केप कमोरिन अंतरीप (तमिलनाडु) है।
  • कर्क रेखा भारत के मध्य भाग से 8 राज्यों गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम से होकर गुजरती है कर्क रेखा भारत को लगभग दो बराबर में बाँटती है
  • 82° 30' पूर्वी देशान्तर रेखा को देश का मानक याम्योत्तर (देशांतर) माना गया है। यह मानक याम्योत्तर उत्तर प्रदेश के (इलाहबाद के निकट) मिर्जापुर से होकर गुजरती है। भारतीय मानक समय (I.S.T.) ग्रीनविच मीन टाइम (G.M.T) से 5 घंटा 30 मिनट आगे है। हमारे देश के सबसे पूर्वी व सबसे पश्चिमी भागों के समय में लगभग 2 घंटों का अंतर है। यह रेखा भारत के पांच राज्यों (उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश ,छतीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश) से होकर गुजरती है
  • भारत का पश्चिमी बिन्दु गौरमोता (गुजरात) और पूर्वी बिन्दु किबिथु (अरूणाचल प्रदेश) है
 भारत : आकार 
India Area

  • भारत की आकृति पूर्णतः त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है।
  • भारत की उत्तर से दक्षिण तक दूरी 3214 किलोमीटर और पूर्व से पश्चिम तक दूरी 2933 किलोमीटर है
  • भारत का कुल 32,87,263 वर्ग किमी. है। जो विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग है। इस प्रकार क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है क्षेत्रफल की दृष्टि भारत से बड़े देशों का क्रम निम्नानुसार है
  • कनाडा > चीन > संयुक्त राज्य > अमेरिका > ब्राजील > ऑस्ट्रेलिया > भारत
  • भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 कि.मी. है स्थलीय सीमा भारत के 16 राज्यों एवं 2 केन्द्रशासित प्रदेशों को छूती है।
  • भारत की समुद्र तटीय सीमा की कुल लम्बाई (लक्षद्वीप समूह, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह की तटीय लम्बाई सहित) 7516.6 किमी. है । मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई 5422.6 किमी. है।' तटीय सीमा 9 राज्यों एवं 4 केन्द्रशासित प्रदेशों को छूती है।
  • तटीय राज्यों में गुजरात की तटीय लम्बाई (1214.70 किमी) सर्वाधिक है। इसके बाद आन्ध्र प्रदेश का स्थान है। केन्द्रशासित प्रदेशों में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की तटीय लम्बाई (1962.00 किमी) सर्वाधिक है।
  • प्रादेशिक जल सीमा (Territorial Sea) - भारत की 'प्रादेशिक जल सीमा' तट रेखा से 12 समुद्री मील (लगभग 21.9 किलोमीटर) की दूरी तक है। इस क्षेत्र के उपयोग का भारत को संपूर्ण अधिकार प्राप्त है।
  • संलग्न क्षेत्रमण्डल (Contiguous Zone) - प्रादेशिक जल सीमा से आगे तथा तट रेखा से 24 समुद्री मील की दूरी तक के क्षेत्र को 'संलग्न क्षेत्रमण्डल' कहते हैं। इस क्षेत्र में भारत को राजकोषीय अधिकार, सीमा शुल्क से संबंधित अधिकार, प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित अधिकार तथा आप्रवासी कानून लागू करने का अधिकार प्राप्त है।
  • 'अनन्य आर्थिक क्षेत्र' (Exclusive Economic Zone) – इस क्षेत्र के अंतर्गत 'संलग्न क्षेत्र' के आगे के वे समुद्री क्षेत्र आते हैं जो तट रेखा से 200 समुद्री मील की दूरी तक हैं। इस क्षेत्र के अंतर्गत भारत को खनिज सम्पदा , सागरीय जल शक्ति, सागरीय जीवों का सर्वेक्षण, विदोहन, सरक्षण व अनुसन्धान का अधिकार है
 भारत : राज्य व केंद्र शासित प्रदेश  



Union Territories of India

  • वर्तमान में भारत में 28 राज्य एवं 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से चार बड़े राज्य (घटते क्रम में)- राजस्थान >मध्यप्रदेश > महाराष्ट्र > उत्तर प्रदेश
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा है।
  • भारत में वर्तमान में 8 केंद्र शासित प्रदेश है
  1. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह 
  2. चण्डीगढ़
  3. दादरा नागर हवेली और दमन दीव
  4. लक्षद्वीप
  5. पुदुचेरी
  6. दिल्ली
  7. जम्मू और कश्मीर
  8. लद्दाख
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह के प्रमुख द्वीप - उत्तरी अंडमान, मध्य अंडमान, दक्षिणी अंडमान, लघु अंडमान, कार निकोबार, छोटा निकोबार, बड़ा (ग्रेट) निकोबार है
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह की राजधानी 'पोर्ट ब्लेयर'( दक्षिणी अंडमान द्वीप) है।
  • भारत का दक्षिणतम बिन्दु 'इन्दिरा प्वाइंट' ग्रेट निकोबार द्वीप का दक्षिणी बिन्दु है।
  • बैरन द्वीप जो भारत का एकमात्र जाग्रत ज्वालामुखी है, मध्य अंडमान के पूर्वी भाग में अवस्थित है।
  • नारकोंडम द्वीप (उत्तरी अंडमान के उत्तर पूर्वी भाग में स्थित) एक ज्वालामुखी द्वीप है।
  • डंकन दर्रा दक्षिणी अंडमान और लघु अंडमान के बीच है।
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह 'मरकत द्वीप' (एमराल्ड आईलैंड) के नाम से भी प्रसिद्ध है।
  • 26 जनवरी 2020 को दो केंद्रशासित प्रदेश दादरा व नागर हवेली तथा दमन व दीव को मिलाकर “दादरा नागर हवेली और दमन दीव” नया केन्द्रशासित प्रदेश बनाया
  • 31अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य के दो केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख बनाए गए
  • लक्षद्वीप की राजधानी कवरत्ती है।
  • लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति द्वारा निर्मित द्वीप हैं।
  • पुदुचेरी की राजधानी पुदुचेरी है।
  • पुडुचेरी (पांडिचेरी) एक ऐसा केन्द्रशासित प्रदेश है जिसका फैलाव तीन राज्यों में है।
  • पुडुचेरी (पांडिचेरी) केन्द्रशासित प्रदेश के अंतर्गत पुडुचेरी (मुख्य), यनम, कराईकल, माहे चार क्षेत्र आते हैं।
  • पांडिचेरी (मुख्य)         ⇒ तमिलनाडु की सीमा में अवस्थित
  • कराईकल                ⇒ तमिलनाडु की सीमा में अवस्थित
  • यनम                   ⇒ आन्ध्र प्रदेश की सीमा में अवस्थित
  • माहे                    ⇒ केरल की सीमा में अवस्थित
  • दादरा नागर हवेली और दमन दीव की राजधानी दमन है 
 भारत : पड़ोसी देश 
  • भारतीय उपमहाद्वीप में पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और भारत आते हैं।
  • भारत की सीमाओं से लगे कुल सात पड़ोसी देश हैं। भारत के 16 राज्य व 2 केन्द्रशासित प्रदेश 7 पड़ोसी देशों की स्थलीय सीमाओं से जुड़े हैं।
  • भारत एवं पाकिस्तान सीमा - भारत एवं पाकिस्तान के बीच 3323 किमी लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है भारत एवं पाकिस्तान के बीच इस सीमा का निर्धारण 1947 में सर सीरिल रेडक्लिफ द्वारा किया गया। इसलिए इसे रेडक्लिफ रेखा कहते है भारत के दो केन्द्रशासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर व लद्दाख) तथा तीन राज्य (पंजाब, राजस्थान, गुजरात) पाकिस्तान के साथ सीमा बनाते है
  • भारत-चीन सीमा- भारत एवं चीन के बीच 3488 किमी लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है इस सीमा रेखा का निर्धारण 1914 में सर हेनरी मैकमोहन द्वारा किया गया। इसलिए इसे मैकमोहन रेखा कहते है है भारत के एक केन्द्रशासित प्रदेश (लद्दाख) तथा चार राज्य (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश) चीन के साथ सीमा बनाते है
  • भारत-अफगानिस्तान सीमा – भारत एवं अफगानिस्तान के बीच 106 किमी लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है इस सीमा रेखा का निर्धारण 1896 में सर मोर्टीमर डूरण्ड द्वारा किया गया। इसलिए इसे डुरण्ड रेखा कहते है है भारत एवं अफगानिस्तान की सीमा रेखा सबसे छोटी अन्तेर्राष्ट्रीय सीमा है यह वर्तमान में पाक अधिकृत कश्मीर (POK) एवं अफगानिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण करती है।
  • भारत - म्यांमार सीमा रेखा – भारत एवं म्यांमार सीमा के बीच 1643 किमी लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है भारत के चार राज्य (अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम ) म्यांमार के साथ सीमा बनाते है
  • भारत – नेपाल सीमा – भारत एवं नेपाल सीमा के बीच 1751 किमी लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है भारत के पांच राज्य (उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, प. बंगाल, सिक्किम।) नेपाल के साथ सीमा बनाते है
  • भारत – भूटान सीमा - भारत एवं भूटान सीमा के बीच 699 किमी लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है भारत के चार राज्य (सिक्किम, प. बंगाल, असम,अरुणाचल प्रदेश।) भूटान के साथ सीमा बनाते है
  • भारत- बांग्लादेश सीमा - भारत एवं बांग्लादेश के बीच 4096.7 किमी लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है भारत के पांच राज्य (पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय,त्रिपुरा, मिजोरम।) बांग्लादेश के साथ सीमा बनाते है यह भारत के साथ लगने वाली सबसे लम्बी अन्तर्राष्ट्रीय स्थलीय सीमा है
  • 8° चैनल (8° उत्तरी अक्षांश) मिनीकाय एवं मालदीव के बीच है।
  • 9° चैनल (9° उत्तरी अक्षांश) मिनीकाय को मुख्य लक्षद्वीप समूह से अलग करता है।
  • 10° चैनल (10° उत्तरी अक्षांश रेखा) अंडमान को निकोबार से अलग करता है।
  • कोको स्ट्रेट कोको द्वीप(म्यांमार ) और उत्तरी अंडमान द्वीप के बीच में
  • 'पाक स्ट्रेट' तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है।
  • 'आदम ब्रिज' तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य स्थित है। 'पम्बन द्वीप' आदम ब्रिज का हिस्सा है।
  • आदम ब्रिज के उत्तर में पाक की खाड़ी एवं दक्षिण में मन्नार की खाड़ी स्थित है।

     Online प्रश्न उत्तर हल करने के लिए click करें 

 
Tags

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. आपका बहुत - बहुत धन्यवाद ।। क्या ज्योग्राफी की पुरानी बुक आज भी मिल जाएगी ।। आप स्थलाकृतियों के बारे में टाॅपिक डालिए

    ReplyDelete

Thanks

Top Post Ad

Below Post Ad