Type Here to Get Search Results !

11. कार्य ऊर्जा और शक्ति

  1. विद्युत ऊर्जा का व्यवसायिक मात्रक लिखिए
    यूनिट या किलो वाट घंटा
  2. एक यूनिट या एक किलो वाट घंटा ऊर्जा में कितने जूल होते हैं
    3.6×106 जूल
  3. एक अश्व शक्ति क्या है
    एक अश्व शक्ति 746 वाट के बराबर होता है
  4. किसी वस्तु की गतिज ऊर्जा का मान कितना होता है
    गतिज ऊर्जा =  1/2 mv2                                                 
  5. सरल लोलक या स्प्रिंग के लिए स्थितिज ऊर्जा का मान कितना होता है
    EP = 1/2 kx
  6. ऊंचाई पर स्थित वस्तु की स्थितिज ऊर्जा का मान कितना होता है
    स्थितिज ऊर्जा=mgh
  7. ℏ ऊंचाई पर स्थित वस्तु की स्थितिज ऊर्जा कितनी होती है
    EP = mgh
  8. विद्युत जनित्र की खोज किसने की
    माइकल फैराडे ने
  9. ऊर्जा का क्षय किन रूपों में होता है
    उष्मा, प्रकाश व ध्वनि के रूप में
  10. घरों में बिजली की खपत कम करने के लिए किस लाइट का प्रयोग करना चाहिए
    CFL व LED
  11. कौन सा विद्युत संयंत्र वातावरण के लिए हितकारी है
    पवन ऊर्जा संयंत्र
  12. 1 जूल में कितने अर्ग होते हैं
    107 अर्ग
  13. गुरुत्व बल के विरुद्ध किया गया कार्य कितना होता है
    W= mgh
  14. शक्ति ज्ञात करने का सूत्र लिखिए
    P= W/t =mgh/t
  15. यदि बल F व विस्थापन s के मध्य θ° कोण हो तो किया गया कार्य कितना होगा
    W = Fs cosθ
  16. यदि बल को न्यूटन में तथा विस्थापन को मीटर में दर्शाया जाए तो कार्य का मात्रक क्या होगा
    जूल  {न्यूूूटन × मीटर}
  17. यदि बल को डाईन तथा विस्थापन को सेंटीमीटर में दर्शाया जाए तो कार्य का मात्रक क्या होगा
    अर्ग { डाइन × सेमी }
  18. ऊर्जा क्या है ऊर्जा का मात्रक लिखिए
    कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं ऊर्जा का मात्रक जूल होता है
  19. LED व CFL का पूरा नाम लिखिए
    LED - Light-emitting diode
    CFL - Compact fluorescent lamp
  20. 1 जूल को परिभाषित कीजिए
    एक न्यूटन बल से किसी वस्तु को 1 मीटर विस्थापित करने में किया गया कार्य 1 जूल होता है
  21. एक यूनिट को परिभाषित कीजिए
    1 किलो वाट शक्ति का उपयोग 1 घंटे तक करने में खर्च ऊर्जा 1 यूनिट कहलाती है
  22. स्थितिज ऊर्जा किसे कहते हैं(2019)
    वस्तु की स्थिति या अवस्था के कारण उसमें संचित ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा कहलाती है
  23. दो विद्युत संयंत्रों के नाम लिखिए
    1.कोयला संयंत्र 2.नाभिकीय संयंत्र
    3.जल विद्युत संयंत्र 4.पवन ऊर्जा संयंत्र
  24. कार्य का ऋणात्मक मान कब होता है
    जब कार्य बल के विरुद्ध किया जाता है (जब बल व विस्थापन की दिशा एक दूसरे के विपरीत हो)
  25. कार्य का धनात्मक  मान कब होता है
    जब बल और विस्थापन की दिशा समान हो
  26. विद्युत ऊर्जा किसे कहते हैं
    आवेशित कणों में निहित ऊर्जा विद्युत ऊर्जा कहलाती है
  27. कार्य किसे कहते हैं इसका मात्रक लिखिए
    बल द्वारा किसी वस्तु को विस्थापित करने को कार्य कहते हैं कार्य का मात्रक जूल होता है
  28. विद्युत शक्ति किसे कहते हैं इसका मात्रक लिखिए
    कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं इसका मात्रक वाट है
  29. यांत्रिक ऊर्जा के किन्हीं दो स्वरूपों के नाम लिखिए
    गतिज ऊर्जा व स्थितिज ऊर्जा
  30. यूनिट में ऊर्जा ज्ञात करने का सूत्र लिखिए
    ऊर्जा = शक्ति (वाट)× समय(घंटे)
                         1000
  31. ऊर्जा संरक्षण का नियम लिखिए(2020)
    किसी विलगित निकाय की कुल ऊर्जा सदैव नियत रहती है अर्थात ऊर्जा को न तो उत्पन्न किया जा सकता है न ही नष्ट किया जा सकता है केवल उर्जा का रूप परिवर्तन होता है
  32. गतिज ऊर्जा किसे कहते हैं उदाहरण लिखिए
    किसी वस्तु में उसकी गति के कारण संचित ऊर्जा को गतिज ऊर्जा कहते हैं
    वायु की गतिज ऊर्जा से पवन चक्की चलती है
    गतिशील पानी से टरबाइन चलता है
    बंदूक की गोली गतिज ऊर्जा के कारण ही लक्ष्य को भेद पाती है
  33. ऊर्जा क्षय से क्या अभिप्राय है
    जब ऊर्जा का एक स्वरुप दूसरे स्वरूप में रूपांतरित होता है तो उर्जा का कुछ भाग उष्मा, ध्वनि या प्रकाश ऊर्जा के रूप में क्षय हो जाता है इसे ऊर्जा क्षय कहते हैं
  34. जब बल व विस्थापन की दिशा एक दूसरे के विपरीत हो { θ= 180° } तो कार्य का व्यंजक ज्ञात कीजिए
    W = Fs cosθ
    W = Fs cos180°        { cos180° = -1}
    W = Fs × -1
    W= - Fs
  35. जब बल व विस्थापन की दिशा एक ही हो {  θ= 0° } तो कार्य का व्यंजक ज्ञात कीजिए
    W = Fs cosθ
    W = Fs cos0°        { cos0° = 1}
    W = Fs × 1
    W= Fs
  36. यदि वस्तु पर लगने वाला बल वस्तु के विस्थापन की दिशा के लंबवत हो तो कार्य का मान कितना होगा {θ=90°}
    शून्य
    W = Fs cosθ
    W= Fscos90°
    W=Fs ×0             { cos90° = 0}
    W = 0
  37. 1 किलो वाट घंटा को जूल में बदलिए
    1KW-H = 1000W × 60×60s
                  = 1000×3600 Ws
                  = 36 × 105 j
                 = 3.6 × 106 j
  38. ऊर्जा क्षय कम करने के उपाय लिखिए
    1.घरों में प्रयुक्त विद्युत युक्तियां जब काम में नहीं आती है तो इनका स्विच ऑफ रखना चाहिए
    2.ज्यादा स्टार रेटिंग वाले विद्युत उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए
    3.घरों में LED व CFL लाइटों का प्रयोग करना चाहिए
    4.वातानुकूलन में खर्च ऊर्जा को बचाने के लिए घरों की दीवारों व छतो को ऊष्मारोधी बनाना चाहिए
    5.उचित क्षमता के विद्युत साधित्रो का उपयोग करना चाहिए
  39. 5 किलोग्राम की वस्तु को 4 मीटर की ऊंचाई पर ले जाने में किए गए कार्य की गणना कीजिए (g= 9.8 m/sec2,)
    वस्तु का द्रव्यमान         m = 5 Kg
                                     h = 4 m
                                     g = 9.8 m/sec2
    वस्तु द्वारा किया गया कार्य = वस्तु की स्थितिज ऊर्जा
                                         = mgh
                                         = 5 × 4 × 9.8
                                         = 196 J
  40. एक व्यक्ति 12 किलोग्राम के थेले को जमीन से उठाकर 1.5 मीटर ऊपर अपनी पीठ पर रखता है तो थेले पर किए गए कार्य की गणना कीजिए
            थेले का द्रव्यमान         = 12 Kg
            विस्थापन  (h/S)        = 1.5 m
            गुरुत्व त्वरण (g)         = 10 m/s2
    थेले पर किया गया कार्य (W) = F.S.         
                                            = mg.S
                                            = 12×10×1.5 J
                                            = 180 J
  41. एक बंदूक से 200 ग्राम की गोली  50 मीटर/सैकंड के वेग से दागी जाती है तो गोली की गतिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए
  42. एक स्प्रिंग का स्प्रिंग नियतांक k = 6× 103 N/m है इसे मध्य स्थिति से 1 सेंटीमीटर खींचने में कितना कार्य करना पड़ेगा ?   

    DOWNLOAD PDF CLICK ON IMAGE 🔜

                                        Post a Comment

                                        0 Comments
                                        * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

                                        Top Post Ad

                                        Below Post Ad